ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

वनकर्मियों व ग्रामीणों को छकाने वाले तेंदुए के शावक की अब इंदौर प्राणी संग्रहालय में होगी देखरेख

बड़वानी। वन परिक्षेत्र में बीते दिनों एक तेंदुए के शावक का रेस्क्यू किया गया था जिसके बाद उसे पिंजरे में रखा गया था।

वन विभाग के डिप्टी रेंजर राजकमल आर्य के अनुसार तेंदुए के शावक को रालामंडल वन विभाग की टीम द्वारा पानसेमल से बुधवार वन विभाग के रेस्क्यू वाहन से ले जाया गया।

इंदौर प्राणी संग्रहालय में उसका स्वास्थ्य परीक्षण कर देखरेख की जाएगी। जिसके बाद उच्च अधिकारियों के निर्देशन पर उसे जंगल में छोड़ा जा सकता है। इंदौर से डिप्टी रेंजर के साथ हरीश योगी, सोहन डावर और स्टाफ मौजूद रहा।

वहीं वन विभाग पानसेमल से डिप्टी रेंजर राजकमल आर्य, बाबूलाल खन्ना, बाबूलाल मौर्य उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि लगभग डेढ़ वर्ष के तेंदुए के बच्चे का वन विभाग के डिप्टी रेंजर, वन विभाग कर्मचारी सहित ग्रामीणों ने करीब चार से पांच घंटे तक बड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू किया था।

इस दौरान पेड़ से उतरकर तेंदुए के शावक ने खेतों में दौड़ लगाई तो वनकर्मियों और ग्रामीणों को भी जमकर दौड़ाया था। उसे पकड़ कर पिंजरे में वन विभाग लाया गया था। उसका स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया जिसमें वह स्वस्थ पाया गया।

Related Articles

Back to top button