ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

मंडला में भारी बारिश नदी नाले उफान पर मंडला सिवनी बालाघाट संपर्क टूटा

मंडला। जिले में मंगलवार की रात से हो रही अनवरत वर्षा के कारण नदी नाले उफान पर आ गए हैं। कई पुल पुलिया उनके आगोश में समा चुके हैं। सिर्फ ग्रामीण इलाके ही नहीं, नगरीय क्षेत्रों में भी लोगों के घरों में पानी भर रहा है। मंडला सिवनी मार्ग, मंडला नैनपुर मार्ग और मंडला बालाघाट मार्ग बंद हो चुका है। भारी बारिश के कारण नैनपुर से बालाघाट मार्ग के बीच पड़ने वाला गुड्डू गगरिया पुल बह जाने के कारण बालाघाट मार्ग बंद हो गया है।

दूसरी और मंडला नैनपुर सिवनी मार्ग पर पड़ने वाले थावर पुल पर बाढ़ का पानी आ जाने के कारण यह मार्ग भी बंद हो गया है। सिर्फ यही नहीं, मंडला से नैनपुर जाने के लिए मक्के डिट्टोरी मार्ग पर भी नाले के उफान पर आने के कारण पुलिया उसके आगोश में समा चुकी है और मंडला से नैनपुर जाने वाला वैकल्पिक मार्ग भी बंद हो गया है।

मंडला की कलेक्ट्रेट कॉलोनी में घर में बह रहा है नाले का पानी

मंडला व सिवनी में छोटी-बड़ी नदियां उफान पर हैं। आवाजाही करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन के लोग भी लोगों को अलर्ट कर रहे हैं। नगर पालिका मंडला क्षेत्र में स्थित है। नगर पालिका की साफ-सफाई के दावे की असलियत उजागर हो गई। कलेक्ट्रेट कॉलोनी में चांदनी पान कॉर्नर के घर का नजारा, जहां नालियों की पर्याप्त सफाई नहीं होने के कारण नालों का पानी लोगों के घर में घुस रहा है।

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिले भर में हो रही भारी वर्षा

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिले भर में भारी वर्षा हो रही है। सर्वाधिक वर्षा मंडला तहसील में दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटों में यहां 131.4 मिमी बारिश दर्ज की गई है। दूरस्थ अंचल मवई में 108.0 मिमी बारिश दर्ज की गई है। इसके अलावा नारायणगंज में 96.3 मिमी, मोहगांव में 98.2 मिमी, बीजाडांडी में 92.1 मिमी, नैनपुर में 93.8 मिमी, निवास में 78.6 मिमी, घुघरी में 42.0 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

Related Articles

Back to top button