ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

पिता-पुत्र और नपा के बाबू ने सरकारी नौकरी के नाम पर दो भाइयों से ठगे चार लाख

भिंड। भिंड के मेहगांव थाना क्षेत्र बिरगवां गांव में रहने वाले दो भाइयों से सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर पिता-पुत्र और नगर पालिका के एक बाबू ने चार लाख रुपये ऐंठ लिए। इतना ही नहीं नियुक्ति के नाम पर मुरैना कलेक्टर एवं बल्लव भवन मंत्रालय भोपाल से संयुक्त सचिव का लेटर भी थमाया गया। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 22 वर्षीय आकाश जाटव निवासी बिरगवां व उसके छोटे भाई से 28 जनवरी 2020 को कनाथर के रहने वाले गौरव जयंत व उसके पिता सुरेश जयंत ने दो-दो लाख रुपये लिए। दोनों पिता-पुत्र ने फरियादी से रुपये ऐंठते हुए संयुक्त सचिव का पत्र भी थमा दिया। इसके बाद कुछ ही दिनों में नियुक्ति दिलाए जाने की बात कही गई। इसके बाद जब फरियादी ने नियुक्ति दिलाए जाने का ज्यादा दबाव बनाया तो पिता-पुत्र ने मुरैना के जौरा नगर पालिका में नियुक्ति कराए जाने को लेकर क्लर्क बदन सिंह शाक्य से मुलाकात कराई। करीब आठ से दस दिन तक दोनों भाइयों से एक हाजिरी रजिस्टर पर हस्ताक्षर कराए गए। जब आरोपियों की हकीकत पता चली। इसके बाद दोनों भाइयों ने पुलिस को सूचना दी। मेहगांव थाना पुलिस ने तीनों आरोपितों के खिलाफ ठगी का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने एक आरोपित सुरेश जयंत को गिरफ्तार कर लिया है। शेष दो आरोपितों की तलाश की जा रही है।

नौकरी दिलाने के नाम पर चार लाख रुपये की ठगी करने के मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया। शेष दो आरोपितों को भी जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

ओपी मिश्रा, थाना प्रभारी मेहगांव

Related Articles

Back to top button