ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

प्रधानमंत्री मोदी रानी कमलापति स्टेशन पहुंचे पांच ट्रेनों काे दिखाएंगे हरी झंडी

भोपाल। रेलवे विभाग और खासकर भोपाल के लिए आज का दिन खास रहने वाला है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज भोपाल से रानी कमलापति स्‍टेशन से इंदौर और जबलपुर के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके अलावा वे तीन और वंदे भारत ट्रेनों का वर्चुअल शुभारंभ करेंगे। इनमें रांची से पटना, धारवाड़ से बेंगलुरु और गोवा के मडगांव से मुंबई के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस शामिल है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी प्लेटफार्म-एक से एक ही समय में हरी झंडी दिखाकर इन ट्रेनों को रवाना करेंगे।

रानी कमलापत‍ि स्‍टेशन पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा स्वास्थ्य मंत्री विश्वास सारंग केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया स्वागत किया।

प्लेटफार्म-एक से इंदौर व दो से जबलपुर के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस रवाना होंगी। इन ट्रेनों में कुछ स्‍कूली बच्‍चे भी यात्रा करेंगे। रवानगी से पहले पीएम मोदी इन बच्‍चों से संवाद करेंगे। रेलवे विभाग ने उक्त कार्यक्रम के लिए स्टेशन पर भव्य साज-सज्जा की है। सभी प्लेटफार्म्‍स पर बड़े आकार की एलईडी स्क्रीन लगाईं हैं, जिन पर वंदे भारत एक्सप्रेस की खूबियों को दिखाया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button