ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

कटनी से तस्करी कर डिंडौरी लाई गई एक लाख से अधिक की अवैध शराब जब्त

डिंडौरी। डिंडौरी जिले में अवैध रूप से शराब तस्करी कर बेचने का कारोबार तेजी से फलफूल रहा है। कोतवाली पुलिस द्वारा पिछले दिनों शराब की तस्करी में लिप्त युवक को पकड़ा गया था। इसी क्रम में मंगलवार की सुबह कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना मिलने पर एक टाटा मैजिक वाहन से अवैध रूप से लाई जा रही 21 पेटी अंग्रेजी अवैध शराब जब्त की है। पुलिस ने एक मोटरसाइकिल भी पकड़ी है। पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य युवक फरार बताया जा रहा है।

मालवाहक में मिली 21 पेटी अंग्रेजी शराब

पुलिस ने बताया कि देर रात मुखबिर से सूचना मिली कि सफेद रंग के टाटा मैजिक वाहन से अवैध रूप से शराब डिंडौरी लाई जा रही है। अधिकारियों में निर्देशन में टीम बनाकर कार्रवाई करने के लिए रवाना की गई। पुलिस ने जोगी टिकरिया रोड ऊपर टोला ग्राम देवरा में वाहन क्रमांक एमपी 20 एलबी 3929 को रोककर तलाशी ली। वाहन में कुल 21 पेटी शराब रखी पाई गई, जिसमे चार पेटी रम, पांच पेटी बीयर व 12 पेटी विस्की शामिल थी। शराब के पेटियां जब्त की गई, जिसकी कुल कीमत एक लाख 18 हजार बताई गई है।

मालवाहक के आगे-आगे चल रही थी मोटरसाइकिल

बताया गया कि चार पहिया वाहन के आगे चल रही मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 52 एमई 2544 को भी जब्त किया गया, जिससे दो युवक पुलिस से बचने रेकी कर चल रहे थे। पुलिस ने तीन आरोपित मुजीब पिता मोहम्मद वहीद खान 34 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक छह गल्ला गोदाम डिंडौरी, अक्षय कोरी पिता अजीव कुमार कोरी 20 वर्ष निवासी वार्ड नम्बर आठ नर्मदागंज डिंडौरी, अंकुश चौकसे पिता राम बिहारी चौकसे 20 वर्ष निवासी वार्ड नम्बर आठ नर्मदागंज डिंडौरी को अभिरक्षा में लिया गया। चौथा आरोपित गौरव दुबे पिता प्रमोद दुबे निवासी नर्मदागंज मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया।

प्रति ट्रिप के पांच हजार रुपये लेता था तस्कर

आरोपितों ने बताया कि वे सिलौडी जिला कटनी शराब दुकान से शराब लाए थे। पुलिस ने दुकान से शराब देने वाले संतोष सहित कुल पांच लोगों पर आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मुजीब ने पुलिस की पूछताछ में बताया गया कि गौरव दुबे शराब लाने के लिए प्रति ट्रिप पांच हजार रुपये देता था। अब तक वे चार से पांच ट्रिप शराब ला चुके है। कार्रवाई में एसआई मनोज त्रिपाठी, एएसआई सुधीर पटेल, राकेश यादव, प्रधान आरक्षक कृष्णपाल सिंह, कोदू जोगी, हनुमान सिंह, राघवेंद्र सिंह, आरक्षक सुनील गुर्जर शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button