ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

उज्जैन के लक्ष्मी नगर में दामाद ने की ससुर की हत्या साले पर भी जानलेवा हमला

उज्जैन। लक्ष्मी नगर में ससुराल में रह रहे एक दामाद ने अपने ससुर व साले पर चाकू से हमला कर दिया। इससे ससुर की मौत हो गई, वहीं साला गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपित अपनी पत्नी से विवाद कर रहा था, जिस पर बीच-बचाव करने के लिए उसका ससुर व साला पहुंचे थे। इसी दौरान दामाद ने दोनों पर चाकू से वार कर दिए। आरोपित शुजालपुर का आदतन बदमाश है और फरारी काटने के लिए वह उज्जैन में अपने ससुराल में रह रहा था।

माधव नगर पुलिस ने बताया कि अशोक रायकवार ने अपनी पुत्री आरती का विवाह शुजालपुर निवासी सुरेश से किया था। सुरेश शुजालपुर का आदतन बदमाश है। उसने कुछ दिन पूर्व किसी व्यक्ति पर चाकू से हमला किया था। इस पर वहां की पुलिस उसे तलाश रही थी। पुलिस से बचने के लिए सुरेश अपने ससुराल में रह रहा था।

मंगलवार रात को सुरेश किसी बात पर अपनी पत्नी आरती से भी विवाद कर रहा था। शोर सुनकर बीच-बचाव करने के लिए उसका ससुर अशोक रायकवार तथा साला नरेंद्र पहुंचे थे। इसी दौरान सुरेश ने दोनों पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल पिता-पुत्र को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया।

यहां डॉक्टर ने अशोक को मृत घोषित कर दिया। वहीं नरेंद्र की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। मृतक के स्वजन का कहना है कि सुरेश के साथ उसका एक साथी भी था। पुलिस उसकी पहचान करने में जुटी है।

Related Articles

Back to top button