ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

बिजली कटौती से परेशान लोगों ने बिजली कार्यालय घेरा

मरवाही। क्षेत्र में बिजली की अघोषित कटौती को लेकर ग्रामीणों ने जनपद सदस्य आयुश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में बिजली कार्यालय का घेराव कर दिया। हाथ में लालटेन और चिमनी, मोमबत्ती लेकर जमकर नारेबाजी किए।

जनपद सदस्य मिश्रा ने बिजली कार्यालय में बताया कि क्षेत्र के लोगों की समस्या को देखते हुए सात सूत्री मांग की गई है अगर शीघ्र ही उनकी मांगें पूरी नहीं होती है तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। बिजली की अघोषित कटौती ने लोगों का जीना मुहाल हो गया है। एक बार बिजली गुल होने के बार घंटों बाद आती है। गांव के लोगों को अघोषित बिजली कटौती का ही भय सताते रहता है। भाजपा मंडल के अध्यक्ष किशन सिंह ठाकुर ने कहा कि बिजली कटौती के कारण लोगों की दिनचर्या पूरी तरह से खराब हो गई है। उमस भरी गर्मी से छोटे बच्चे, महिला और बुजुर्गों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

बिजली की अघोषित कटौती से ग्रामीणों में सरकार के प्रति रोष व्याप्त है। भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने कहा कि मरवाही क्षेत्र में हाथियों के आमदरफ्त होने कारण लोग भयभीत हैं उन्होंने बहुत से घरों को छतिग्रस्त किया है। भय से घर से नहीं निकल रहे हैं अब जबकि पानी गिर रहा है इससे वन्य जीव जंतु का खतरा बढ़ गया है इसके बाद भी विभाग के अधिकारी गंभीर नहीं है। अनिल केंवट ने कहा कि परिस्थिति खराब है शिकायत के बाद उपभोक्ताओं की समस्या की सुनवाई नहीं हो रही है। राजू चंद्रा,एकलव्य केंवट ने भी समस्याएं गिनाई। घेराव करने वालों में युवा मोर्चा के अध्यक्ष आकर्ष सिंह ,बरौर के सरपंच जवाहरलाल, मनवरा के सरपंच अश्विनी कुमार,नारायण केंवट, महामंत्री किसन रजक,रामकुमार केंवट, संदीप मिश्रा, बगरार के उपसरपंच पवन कुमार,मनीष चौधरी, रितेश कुमार भैना सहित ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button