ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

बयान का वीडियो वायरल समुदाय विशेष ने कोतवाली में कराया मामला दर्ज

सीहोर। दो दिन पहले विहिप बजरंग दल द्वारा हिंदू जनजागरण यात्रा एवं वाहन रैली निकाली गई थी, जिसमें दिए गए एक बयान का वीडियो वायरल होने पर समुदाय विशेष के लोगों ने आपत्ति जताते हुए कोतवाली थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया है। इधर ईद का त्योहार नजदीक होने व एहतियात के तौर पर भोपाल सहित आसपास के थाने व लाइन से बड़ी संख्या में पुलिस बल बुलाया गया, जिसने नगर के प्रमुख चौराहों सहित कोतवाली थाना क्षेत्र का जायजा लिया और मामला शांतिपूर्ण बनाए रखा, वहीं यहां जमा लोग भी मामला दर्ज होने के बाद रवाना हो गए।

जानकारी के अनुसार रविवार को विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल सिद्धपुर जिला सीहोर ने नगर में हिंदू जनजागरण यात्रा का आयोजन किया था, जिसमें बड़ी संख्या में चार पहिया वाहन रैली निकाली गई थी। इस दौरान एक बयान देते हुए वीडियो मंगलवार की दोपहर को इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ।

जिसमें समुदाय विशेष को लेकर आपत्तिजनक बात कहे जाने को लेकर दूसरे समुदाय ने देर शाम थाना कोतवाली में विरोध स्वरूप ज्ञापन देने की बात कही, जिसको देखते हुए पुलिस प्रशासन ने आगामी त्योहार के मद्देनजर एहतियातन भोपाल से रेपिड एक्शन फोर्स, क्यूआरएफ, एसएएफ सहित पुलिस लाइन से रिजर्व पुलिस बल और थाना इछावर, बिलकिसगंज, मंडी, श्यामपुर, लाड़कुई सहित अन्य थाना प्रभारी व पुलिस बल भी कोतवाली पहुंच गया।

एक साथ पुलिस बल शहर के मुख्यमार्गो पर पहुंचा तो लोगों में भय का माहौल बन गया, हालांकि पुलिस बल ने चौक-चौराहाें पर जमा लोगों को वहां से रवाना कर दिया। इधर करीब रात साढ़े दस बजे समुदाय विशेष के धर्म गुरू व कुछ लोग कोतवाली थाना पहुंचे।

जहां वायरल वीडियो के आधार पर विभिन्न धाराओं के तहत संबंधित पर नामजद मामला दर्ज कराया और इसके बाद वह वापस लौट गए, वहीं पुलिस बल रात भर गश्ती करता रहा। इस मामले में सीहोर एसपी मयंक अवस्थी का कहना है कि समुदाय विशेष की आपत्ति व वायरल वीडियो के आधार पर धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने सहित अन्य धारा के तहत संबंधित पर मामला दर्ज किया है।

Related Articles

Back to top button