ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

अवंतिका एक्सप्रेस के एसी कोच में टपकता रहा वर्षा का पानी रेलवे ने दिए जांच के आदेश

इंदौर। वर्षा के दौरान सड़कों पर जलभराव के साथ घर में पानी रिसने की घटनाएं होती हैं, लेकिन शनिवार को मुंबई से इंदौर के लिए चली अवंतिका एक्सप्रेस के सेकंड एसी कोच में वर्षा का पानी झरने जैसा गिरता रहा। इससे पूरे सफर में यात्री परेशान होते रहे। एक यात्री ने कोच में पानी रिसने का वीडियो बनाकर ट्वीट कर दिया, इसके बाद रेल प्रशासन हरकत में आया और यात्रियों की सुध ली।

शनिवार रात मुंबई से रवाना होने के बाद सेकंड एसी कोच के एयर कंडीशनिंग वेंट से पानी बहने लगा। यात्री कुछ समझ पाते, इससे पहले ही सामान भी गीला हो गया। जैसे-तैसे सीट के नीचे बैठकर यात्री सफर करते रहे।

ट्रेन रतलाम मंडल की होने से इंदौर में आने के बाद कोच को अलग किया गया और मामले में जांच शुरू की गई। दरअसल, रतलाम मंडल के इंदौर डिपो में ही अवंतिका एक्सप्रेस के रैक का रखरखाव होता है।

ऐसे में किसी भी तरह की गड़बड़ी पर भी जिम्मेदारी डिपो से ही तय होगी। इधर, वीडियो बहुप्रसारित होने के बाद लोगों ने रेलवे की व्यवस्थाओं पर कटाक्ष करते हुए निराशा भी जाहिर की।

इनका कहना है

सेकंड एसी के एक कोच को अवंतिका से अलग कर दिया गया है। इसकी जांच की जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संधारण विभाग बोगी के छत की जांच कर पानी रिसने का कारण पता कर रहा है।

– खेमराज मीना, पीआरओ, रतलाम रेल मंडल

Related Articles

Back to top button