ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

तेंदुए के शावक ने वनकर्मियों को दौड़ाया पांच घंटे की मशक्कत के बाद पकड़ा गया

बड़वानी। जिले के पानसेमल के जलगोंन इलाके से पेड़ पर बैठे तेंदुए के 15 माह के शावक का वीडियो सामने आया। इंटरनेट मीडिया पर वीडियो प्रसारित होने के बाद वन विभाग हरकत में आया।

इसके बाद तेंदुए के शावक को देखने के लिए लोगों का हुजूम लग गया। पेड़ से उतरकर तेंदुए के शावक ने खेत में खूब दौड़ लगाई। साथ ही ग्रामीण , पुलिस और वन विभाग के अमले को भी जमकर दौड़ाया। तेंदुए के शावक के रेस्क्यू का प्रयास खासी मशक्‍कत भरा रहा।

वन विभाग और पुलिस की टीम ने मोर्चा संभाला और आखिर शावक को पांच घंटे की मेहनत के बाद धर दबोचा और पिंजरे में कैद कर लिया।

उल्‍लेखनीय है कि पिछले 3 से 4 वर्षों में 18 से 20 तेंदुओं का अब तक रेस्क्यू किया जा चुका है। डिप्टी रेंजर कमलसिंह आर्य के अनुसार पानसेमल वन परिक्षेत्र के जलगोंन में गोटू पाटिल के खेत में तेंदुए के शावक को देखा गया। तेंदुआ शावक की उम्र 15 माह बताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button