ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

भोपाल में राजभवन से पुलिस कंट्रोल रूम तक होगा रोड शो प्रधानमंत्री 10 लाख बूथ कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भोपाल प्रवास के दौरान 27 जून को विकास की नई गाथा लिखेंगे। वे मध्य प्रदेश को दो नई वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेनों की सौगात देंगे। जिसमें इंदौर से भोपाल और भोपाल से जबलपुर ट्रेनें शामिल हैं। राजभवन से पुलिस कंट्रोल रूम तक प्रधानमंत्री का रोड शो भी होगा। इसमें मध्य प्रदेश के मन में हैं मोदी का भाव दिखेगा। यह जानकारी प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने रविवार को दी।

उन्होंने बताया कि भोपाल के कार्यक्रमों के बाद प्रधानमंत्री शहडोल जाएंगे, जहां रानी दुर्गावती गौरव यात्रा का समापन करेंगे और आयुष्मान हितग्राहियों को कार्ड बांटेंगे। प्रधानमंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का ऐतिहासिक स्वागत किया जाएगा। नड्डा सोमवार दोपहर भोपाल पहुंचेंगे।

वे मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान के अंतर्गत मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में मोदी के नौ साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। राजमाता विजयाराजे सिंधिया प्रदर्शनी में भाजपा के बूथ सशक्तिकरण अभियान की झलक भी दिखेगी।

10 लाख बूथ कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद

अमेरिका यात्रा के बाद प्रधानमंत्री का देश में यह पहला दौरा है। वे कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में देशभर के 34 राज्यों के बूथों के तीन हजार चयनित कार्यकर्ताओं सहित देश के 10 लाख कार्यकर्ताओं से वर्चुअल संवाद करेंगे। इन्होंने बूथ सशक्तीकरण अभियान में योगदान दिया है। कार्यक्रम का मध्य प्रदेश के 1082 मंडल, 64,100 बूथों के साथ देशभर के सभी मंडलों व बूथों पर सीधा प्रसारण होगा।

क्रूरता के काले इतिहास में मुगलों, अंग्रेजों के साथ लिखा जाएगा कांग्रेस का नाम

शर्मा ने कहा कि आज के दिन आपातकाल लगाकर लोकतंत्र की हत्या की गई थी। देश में क्रूरता का काला इतिहास जब भी लिखा जाएगा, उसमें मुगलों, अंग्रेजों के साथ कांग्रेस का भी नाम होगा। सत्ता बचाने के लिए इंदिरा गांधी ने लोकतंत्र को कुचलने का प्रयास किया और लोकतंत्र सेनानियों को जेल में ठूंसकर कठोर यातनाएं दीं, कई लोगों को जान गवानी पड़ी थी। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की दुहाई देकर विदेश में भारत को बदनाम करने वाले राहुल गांधी बताएं कि आपके पुरखों ने देश को आपातकाल की आग में क्यों झोंका? इसमें संजय गांधी और पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ प्रमुख किरदारों में से थे। 1984 के दंगे भी कमल नाथ की भूमिका की याद दिलाते हैं।

भाजपा जोड़ती है : चुघ

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरूण चुघ ने प्रदेश अध्यक्ष के बदलाव के प्रश्न पर कहा कि भाजपा हटाने का नहीं जोड़ने का काम करती है। देशभर में भाजपा ने लोगों को जोड़ा है और मध्य प्रदेश में भी भाजपा संगठन बेहतर कार्य कर रहा है। आपातकाल के खिलाफ जयप्रकाश नारायण के नेतृत्व में देश में आंदोलन चला, लोहिया, जयप्रकाश नारायण के तथाकथित शिष्य ने भी कांग्रेस को समाप्त करने की शपथ ली, दुर्भाग्य से वे गांधी-नेहरू परिवार के चरणों में लेट रहे हैं।

Related Articles

Back to top button