ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

लंबे समय से फरार 52 आरोपित गिरफ्तार

जांजगीर – चांपा । लंबे समय से फरार गिरफ्तारी वारंटियों के विरुद्ध थाना, चौकी स्तर पर विशेष अभियान चलाकर 52 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया।न्यायालय द्वारा पेशी दिनांक को उपस्थित नहीं होने से फरार आरोपितों एवं साक्षियों का गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। जिसकी तामीली के लिए थाना, चौकी प्रभारियों को अधिक से अधिक संख्या में फरार गिरफ्तारी वारंटियों की तामिली के लिए विशेष टीम गठित किया गया था। जिसके तहत 23 और 24 जून को अभियान चलाकर फरार गिरफ्तारी वारंटियों को गिरफ्तार किया गया।

विशेष अभियान के तहत चौकी नैला में 6, थाना बलौदा 11, मुलमुला 3, शिवरीनारायण 5, सारागांव 6, बम्हनीडीह 8, अकलतरा 4, नवागढ 2, चाम्पा 5, बिर्रा 2 फरार आरोपितों एवं साक्षियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जिसमें पवन कुमार दरर्री पारा नैला, श्रवण कुमार नैला, उमा शंकर भैंसतरा, धनन्जय हरदी महामाया, रामनिहोर बोडसरा नैला, डाक्टर कंवर बाना अकलतरा, पसरूराम ठडगावहरा बलौदा, तिहारू पकरिया पामगढ़, रमेश कुमार देवरी शिवरीनारायण, जगदीश पैकरा सावर थाना कसडोल, अजय कसडोल जिला बलौदा बजार, नरेश परसापाली थाना सारागांव, मुकेश कुमार परसापाली थाना सारागांव,

आनन्द कंवर अफरीद थाना सारागांव, छोटे लाल सारागांव, हरि किशन उम्र सारागांव, गोपेन्द्र सारागांव, रोहित कुमार पुछेली बम्हनीडीह, शुभम पटेल सोनादुला, राजेन्द्र सोनादुला, धरनु बरेठ नवापारा, शिवप्रसाद नवापारा, भरत संजय नगर चाम्पा, रामकुमार कोसमंदा, दिनेश कुमार राजापारा चाम्पा, राजकुमार दारंग चाम्पा, दशरथ खपरीडीह बम्हनीडीह एवं 25 साक्षी गिरफ्तारी वारंट जो नियत पेशी तिथि को न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहे थे जिसको तामिल कर न्यायालय में पेश किया गया।

Related Articles

Back to top button