ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

रिश्वतखोर SP को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने किया सेवा से बर्खास्त। एक खनन व्यापारी पर हर महीने 5 लाख देने का प्रेशर बनाया था जिस कारण खनन व्यापारी ने आत्महत्या कर ली थी।

लखनऊ : उत्तर प्रदेश पुलिस की वेबसाइट IPS मणिलाल पाटीदार का नाम हटा दिया गया। पाटीदार को भारतीय पुलिस सेवा से केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बर्खास्त कर दिया। यूपी पुलिस की 2014 बैच के IPS अफसरों की सिविल लिस्ट से मणिलाल पाटीदार का नाम हटा दिया गया। है ये कार्रवाई केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उत्तर प्रदेश शासन की भेजी गई रिपोर्ट के बाद की गई। महोबा के खनन व्यापारी इंद्रकांत त्रिपाठी की आत्महत्या के मामले में मणिलाल पाटीदार पर वसूली का आरोप था। इस कारण व्यापारी ने खुदकुशी कर ली थी। फिलहाल मणिलाल लखनऊ जेल में बंद है। उसके खिलाफ उत्तर प्रदेश की विजिलेंस विंग ने केस दर्ज कर चार्जशीट भी दाखिल की है। मणिलाल पाटीदार सितंबर 2020 में महोबा जिले के SP थे। इस दौरान पत्थर की खदान के मालिक इंद्रकांत त्रिपाठी ने आत्महत्या की ली। पीपी पांडे इंफ्रास्ट्रक्चर के निदेशक रहे नीतीश पांडे ने अपनी पुलिस शिकायत में पाटीदार पर बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्य के लिए कंकड़ की आपूर्ति करने की अपनी व्यावसायिक गतिविधि को अंजाम देने के लिए त्रिपाठी से रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्य के लिए कंकड़ की आपूर्ति करने की अपनी व्यावसायिक गतिविधि को अंजाम देने के लिए त्रिपाठी से रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया, जिसमें त्रिपाठी दावा कर रहे थे कि पाटीदार उन्हें अपना बिजनेस चलाने के लिए हर महीने 5 लाख रुपए देने के लिए मजबूर कर रहे थे। इसके बाद यूपी सतर्कता विभाग ने पाटीदार के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज किया। साल तक फरार रहने के बाद पाटीदार ने 15 अक्टूबर, 2022 को कोर्ट आत्मसमर्पण किया था। हाल ही में लखनऊ की एक कोर्ट ने मणिलाल पाटीदार की जमानत भी अर्जी खारिज कर दी थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button