ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में विशेष अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगे पद्मश्री अर्जुन सिंह

डिंडौरी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 27 जून को शहडोल के एक दिवसीय प्रवास पर आ रहे हैं।इस दौरान वे सर्वाधिक समय आदिवासियों के बीच बिताएंगे।

धुर्वे को विशेष तौर पर आमंत्रण मिला

खास बात यह है कि डिंडौरी जिले के वनग्राम धुरकुटा निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक पद्मश्री अर्जुन सिंह धुर्वे को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में राज्य सरकार ने बतौर विशेष अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया है।

मन की बात में भी मोदी कर चुके हैं तारीफ

इतने बड़े आयोजन में पद्मश्री अर्जुन सिंह धुर्वे की मौजूदगी जिले के लिए गौरव की बात मानी जा रही है। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात कार्यक्रम में भी अर्जुन सिंह धुर्वे की तारीफ कर चुके हैं। बताया गया कि उन्हें मंच पर भी स्थान मिलेगा।

बैगा आदिवासी नृत्य की प्रस्‍तुति देते हैं

उल्‍लेखनीय है कि अर्जुन सिंह बड़े आयोजनों में बैगा आदिवासी नृत्य की शानदार प्रस्तुति भी दे चुके हैं। बताया गया कि फिलहाल अर्जुन सिंह धुर्वे बैगा आदिवासी नृत्य को आगे बढ़ाने के लिए पहल करने के साथ गांवों में बच्चों को बैगा आदिवासी नृत्य सिखाने का काम कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button