ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलटी कार चालक की मौत

बुरहानपुर। रविवार दोपहर सारोला गांव के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खेत में जा घुसी और पलट गई। जिससे कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

इस दुर्घटना में कार सवार दो लोग घायल हुए हैं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शिकारपुरा थाना पुलिस ने इस संबंध में बताया कि मृतक की पहचान एकनाथ ठाकरे निवासी ग्राम उमरदा के रूप में की गई।

दुर्घटना में घायल हुए गौरव पाटिल और गुणवंत चौधरी भी उमरदा गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि वे किसी काम से दर्यापुर आए थे।

वहां से लौटते समय दोपहर करीब दो बजे अचानक कार का पिछला टायर फट गया। कार की रफ्तार तेज होने के कारण चालक नियंत्रण नहीं रख पाया और दुर्घटना हो गई।

हादसे के बाद राहगीर और गांव के लोग घटना स्थल पहुंचे। उन्होंने मृतक व घायलों को बाहर निकाल कर 108 एम्बुलेंस बुलाई। साथ ही शिकारपुरा पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button