ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

जिस ट्रैक्टर को चला रहा था उसी की चपेट में आने से हो गई मौत

किरनापुर, बालाघाट। किरनापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रजेगांव चौकी के ग्राम नेवरगांव-खारा मार्ग पर रविवार सुबह युवक उसी ट्रैक्टर के नीच आ गया, जिसे वह चला रहा था। गंभीर चोट व अत्यधिक खून बह जाने के कारण युवक की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम बोड़ूंदाकला निवासी काजू पिता चंदूलाल वाघाड़े हमाली का काम करता था। वह रविवार सुबह रेत से भरा ट्रैक्टर खाली करने खारा की तरफ आ रहा था।

जांच के बाद हादसे का कारण पता चलेगा

ट्रैक्टर से रेत खाली करने के बाद चलते ट्रैक्टर से वह अचानक नीचे गिर पड़ा और ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आ गया। हालांकि, पुलिस का कहना है कि हादसा कैसे हुआ, ये स्पष्ट नहीं हो पाया है। जांच के बाद हादसे के कारणों का पता चल सकेगा।

हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल युवक को निजी वाहन से जिला अस्पताल लाया गया। इससे पहले कि वह अस्पताल पहुंचता, रास्ते में युवक काजू ने दम तोड़ दिया। हालांकि, घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों द्वारा समय पर एंबुलेंस न पहुंचने के कारण आक्रोश भी व्यक्त किया गया।

पुलिस को सूचना मिली थी कि खारा मार्ग पर काजू नामक युवकी की ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत हो गई है। हादसे कैसे हुआ, ये जांच का विषय है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है। शव का पोस्टमार्टम कराकर शव स्वजनों को सौंप दिया गया है। – शशांक राणा, उपनिरीक्षक, रजेगांव चौकी

Related Articles

Back to top button