ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री ने कहा ठीक से तैयारी करो यहां पानी भी आएगा और पीएम भी आएंगे जनता भी आएगी और भाजपा भी

शह़डोल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 27 जून को शहडोल दौरा है। यहां वे आदिवासियों से भी मिलेंगे और लगभग दो से तीन घंटे रुकेंगे। इसे लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इन्हीं तैयारियों का निरीक्षण करने आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शहडोल पहुंचे। उन्होंने यहां अधिकारियों से दो टूक कहा कि ठीक से तैयारी करो क्योकि यहां पानी भी आएगा और पीएम भी आएंगे, यहां जनता भी आएगी और भाजपा भी आएगी।

सभा स्थल पर मंच का किया निरीक्षण

दरअसल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दोपहर 12:05 बजे भोपाल एयरपोर्ट से जबलपुर पहुंचे। दोपहर 12:45 बजे डुमना एयरपोर्ट जबलपुर से हेलीकाप्टर से 1:25 बजे शहडोल हेलीपैड पहुंचे। पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर सीएम शिवराज ने अधिकारियों के साथ बैठक की है। वे प्रधानमंत्री की होने वाली सभास्थल पहुंचे। सभा स्थल पर बनाए गए मंच का निरीक्षण किया और फिर वे प्रधानमंत्री के ग्रीन हाउस का निरीक्षण किया। इसके साथ ही रानी दुर्गावती की प्रतिमा का निरीक्षण किया जिसका अनावरण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।

सभा स्थल पर जनप्रतिनिधियों से की चर्चा

शहडोल पहुंचे मुख्यमंत्री सभा स्थल लालपुर में अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से बातचीत भी की और तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर किसी भी प्रकार की कमी और कोताही न हो इसके निर्देश भी दिए हैं। इसके बाद वे पकरिया गांव भी गए और आदिवासियों से चर्चा भी की।

Related Articles

Back to top button