ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

चीता संरक्षण का प्रतीक बनी कूनो की मादा चीता ज्वाला

ग्वालियर। नामीबिया से लाकर श्योपुर (मप्र) के कूनो नेशनल पार्क में बसाई गई ज्वाला (नामीबियाई नाम – सियाया) दुनिया की पहली ऐसी मादा चीता बन गई है, जिसने दूसरे महाद्वीप पर बसने के बाद वंश वृद्धि की है। नामीबिया के चीता कंजर्वेशन फंड (सीसीएफ) ने ज्वाला को चीता संरक्षण के प्रतीक के रूप में मान्यता दी है और उसकी कांस्य प्रतिमा तैयार करवाई है। सीसीएफ की ओर से अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर यह प्रतिमा दुनियाभर में बिक्री के लिए प्रदर्शित की गई है। प्रतिमा का साइज 60 सेमी और वजन 21 किलोग्राम से ज्यादा है। इसकी शुरुआती कीमत 2577 डालर यानी दो लाख 11 हजार 210 रुपये है। सर्वाधिक बोली लगाने वाले को प्रतिमा दी जाएगी। सीसीएफ ने यह जानकारी भी दी है कि इसे इको फ्रेंडली सेल्स पार्टनर जवादी की ओर से उपलब्ध कराया जाएगा। बोली लगाने के लिए अगले छह दिन का समय दिया गया है। बिड से प्राप्त होने वाली राशि चीतों के संरक्षण पर खर्च होगी। बता दें कि ज्वाला ने कूनो में चार शावकों को जन्म दिया था। इनमें तीन शावकों की मौत हो गई है, लेकिन भारत की धरती पर 70 साल बाद जन्मा एक शावक अब पूरी तरह स्वस्थ है।

दुनिया में फिर चर्चा में आया भारत का चीता प्रोजेक्ट

ज्वाला के चीता संरक्षण का प्रतीक बनने से फिर भारत का चीता प्रोजेक्ट दुनियाभर में चर्चा में है। भारत का चीता प्रोजेक्ट दुनिया में पहला ऐसा प्रयास है, जिसके तहत दूसरे महाद्वीप से लाकर चीतों को बसाया गया है। कूनो नेशनल पार्क में नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका से लाकर 20 चीतों को बसाया गया। तीन शावकों सहित छह चीतों की मौत हुई तो प्रोजेक्ट के जोखिम को लेकर चिंता जताई गई थी, लेकिन सीसीएफ ने पिछले दिनों ही कूनो में चीता प्रोजेक्ट को सफल बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना भी की है।

Related Articles

Back to top button