ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
विदेश

यूक्रेन ने रूसी इलाकों पर किया कब्जा, प्रिगोजिन के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज

नई दिल्ली। रूस-यूक्रेन का युद्ध पिछले कुछ महीनों से जारी है। ऐसे में इस जंग के बीच एक बड़ी खबर यह है कि रूस में आपसी युद्ध ही शुरू हो गया है। रूस में वैगनर ग्रुप के मुखिया येवगेनी प्रिगोझिन ने अपने ही राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ बगावत कर दी है। ऐसे में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के लिए चुनौती है कि सीमा पार युद्ध को झेला जाए या आंतरिक विरोध से निपटा जाए।

यूक्रेन ने दावा किया है कि उसने रूस के कब्जे वाले उन इलाकों पर फिर से कब्जा कर लिया है, जिसे 2014 में रूसी सेना ने कब्जाया था। राज्य मीडिया Ukrinform की रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिणपूर्वी यूक्रेन के तावरिया में सैन्य अधिकारियों के अनुसार, यूक्रेनी सेना ने दोनेत्स्क में क्रास्नोहोरिव्का के पास के इलाकों पर कब्जा कर लिया है।

राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के आदेश के बाद रूसी जांच एजेंसी FSB ने वैगनर चीफ प्रिगोजिन के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज कर लिया है। उन पर सशस्त्र विद्रोह भड़काने का आरोप लगाया गया है। लड़ाकों से उनका कोई आदेश न मानने और उन्हें हिरासत में लेने को कहा गया है।

मॉस्को के चारों ओर आवाजाही सीमित की गई

कलुगा क्षेत्र राजधानी मॉस्को से सीमा साझा करता है। कलुगा के गवर्नर ने कहा है कि मॉस्को से लगने वाले इलाकों में सड़कों पर गाड़ियों की आवाजाही को सीमित कर दिया गया है। उन्होंने कहा है कि जब तक बहुत ज्यादा जरूरी न हो, तब तक लोग सड़कों पर बाहर नहीं निकलें। कलुगा में अभी वैगनर लड़ाकों की मौजूदगी के कोई सबूत नहीं मिले हैं।

Related Articles

Back to top button