ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

मानसून ने मध्य प्रदेश में किया प्रवेश 5 से 6 दिनों तक हो सकती है भारी बारिश

भोपाल। मध्य प्रदेश के मंडला, बालाघाट और शहडोल संभाग के कुछ क्षेत्रों में मानसून ने दस्तक दे दी है। अगले 24 घंटे से 48 घंटे में मानसून आगे बढ़ने का अनुमान है। प्रदेश में आने वाले 5-6 दिनों तक भारी बारिश हो सकती है। अरब सागर से लगातार नमी मिल रही है। जिसके चलते मध्य प्रदेश के अधिकतर जिलों में रुक–रुककर वर्षा का सिलसिला जारी है।

मध्य प्रदेश में कहां कितनी बारिश

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक पूरे प्रदेश में बादल छाए हुए हैं। वातावरण में काफी नमी मौजूद है। इस वजह से अधिकतर जिलों में वर्षा होने के आसार हैं। उधर पिछले 24 घंटों के दौरान मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे तक इंदौर में 67.4, भोपाल में 47.6, दतिया में 43.2, उज्जैन में 32.6, नर्मदापुरम में 32, धार में 30.2, रायसेन में 23.8, सिवनी में 20.6, मंडला में 18.2, पचमढ़ी में 15.6, छिंदवाड़ा में 13.6, खरगोन में 9.6, सागर में 9, सीधी में 8.6, ग्वालियर में 8, शिवपुरी में 7, खंडवा में 7, गुना में 6.8, खजुराहो में 6, रतलाम में 5, जबलपुर में 5, नरसिंहपुर में 4, नौगांव में 3, दमोह में 2, रीवा में 1.4, बैतूल में 1.2, सतना में 0.8 मिलीमीटर वर्षा हुइ।

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक दक्षिण–मानसून आगे बढ़ने लगा है। शुक्रवार को मानसून छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में प्रवेश भी कर चुका था। शनिवार को मानसून ने पूर्वी मध्य प्रदेश से प्रवेश कर लिया है। उधर वर्तमान में चक्रवात तूफान उत्तर प्रदेश के ऊपर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है। उधर ओडिशा और उससे लगे ओडिशा कोस्ट पर भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है।

मौसम विज्ञान के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अशफाक हुसैन ने बताया कि वर्तमान में अरब सागर के अलावा बंगाल की खाड़ी से भी नमी मिल रही है। इस वजह से शनिवार को भी प्रदेश के अधिकतर जिलों में वर्षा होने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button