ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
हरियाणा

महेंद्रगढ़ में सरकारी जमीन पर कब्जा करके बनाया घर जमींदोज, पुलिस फोर्स रही मौजूद

महेंद्रगढ़: गांव खातोदड़ा में अवैध मकान पर चला पीला पंजा।हरियाणा में महेंद्रगढ़ के गांव खातोदड़ा में नशा तस्कर के खिलाफ जिला प्रशासन की अगुवाई में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने प्रशासन की मदद से सरकारी जमीन पर कब्जा करके अवैध रूप से बनाए गए घर को जमींदोज कर दिया है।रविवार को पुलिस और प्रशासन ने पीला पंजा महेंद्रगढ़ के गांव खातोदड़ा में चलाया। नशा तस्कर मान सिंह की अवैध संपत्ति पर कार्रवाई की। आरोपी मान सिंह नशीले पदार्थों की तस्करी करता था। उस पर नशीले पदार्थों की तस्करी के 4 मामले दर्ज हैं।पुलिस द्वारा आरोपी की संपत्ति की जांच की गई और उसकी जमीन की पैमाइश करवाई गई। जिससे पता लगा कि उसने सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा किया हुआ था। जिसे पुलिस ने जिला प्रशासन की मदद से हटवा दिया है।पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने कहा कि यदि किसी भी व्यक्ति को किसी भी आपराधिक तत्व की बेनामी संपत्ति के बारे में जानकारी है तो वह तुरंत अपने संबंधित थाना प्रबंधक को इसकी सूचना दें, उसका नाम गुप्त रखा जाएगा। इस अवसर पर एसडीएम वकील अहमद, एएसपी सिद्धार्थ जैन, सदर थाना व सिटी थाना एसएसओ सहित काफी संख्या में पुलिस बल मौजूद था।

Related Articles

Back to top button