ब्रेकिंग
PCC चीफ ने कहा, DGP का आदेश खाकी वर्दी का अपमान सांसद-विधायक को सैल्यूट करेगें पुलिस कर्मी, ये लोकतं... सीएम बोले- पाकिस्तानी नागरिकों को एमपी से जल्द बाहर करें: पुलिस अधिकारियों को अभियान चलाने के निर्दे... मंदसौर में तेज़ रफ़्तार कार कुऐ में गिरी 6 लोगों की मौत केंद्र सरकार का एक और सख्त फैसला, पाकिस्तानी हिंदुओं की चारधाम यात्रा पर रोक कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा ने अमित शाह को बताया शिव अवतार, बयान पर मचा बवाल, कांग्रेस-बीजेपी आमने-साम... केंद्र सरकार का बड़ा ऐलान: पाकिस्तानी हिन्दु , सिखो का वीजा रद्द नहीं होगा नवविवाहिता के साथ रेप कर हत्या, कमरे में निवस्त्र मिली लाश, जेठ पर आरोप कमरे में निवस्त्र मिली लाश,... पहलगाम हमले के बाद अमरनाथ यात्रा पर खतरा मंडराया, सुप्रीम कोर्ट में पीआईएल दाखिल मध्यप्रदेश में एक मई से होगे ट्रांसफर मुख्यमंत्री ने शिक्षण सत्र खत्म होने के बाद बताया तबादलों का क... लखनऊ में भीषण आग, 65 झोपडिय़ां जलीं, रुक-रुककर फटते रहे सिलेंडर, 6 घंटे में काबू पाया
धार्मिक

गुरु पूर्णिमा पर इन 3 राशियों का घूमेगा किस्मत का पहिया वैवाहिक जीवन होगा सुखमय

हमारे जीवन में शिक्षक या गुरु का विशेष महत्व होता है। गुरु के महत्व को दर्शाने के लिए गुरु पूर्णिमा का त्योहार मनाया जाता है। हर साल आषाढ़ मास के शुक्लपक्ष की पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा मनाई जाती है। ज्योतिषियों के अनुसार, इस बार गुरु पूर्णिमा पर ग्रहों का विशेष संयोग बन रहा है। आइए जानते हैं इस साल गुरु पूर्णिमा से किन राशियों को लाभ होगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशिवालों को करियर में सफलता मिलेगी। बैंक बैलेंस बढ़ेगा। पारिवारिक समस्या से मुक्ति मिलेगी। आपको शुभ समाचार भी प्राप्त हो सकता है।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों को धन लाभ हो सकता है। लंबे समय से रुके कार्यों में गति आएगी। कार्यस्थल में शुभ समाचार मिलने की प्रबल संभावना है। नया काम शुरू करने के लिए अच्छा समय है।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के सफलता के नए रास्ते खुलेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी तारीफ होगी। निवेश के लिए भी अच्छा समय है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे छात्रों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

कब है गुरु पूर्णिमा 2023?

पंचांग के अनुसार, इस साल गुरु पूर्णिमा का त्योहार 3 जुलाई, सोमवार को मनाया जाएगा। पौराणिक कथाओं के मुताबिक, इस दिन महर्षि वेदव्यास की जयंती के उपलक्ष्य में यह त्योहार मनाया जाता है। इसे व्यास पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है।

गुरु पूर्णिमा 2023 शुभ मुहूर्त

हिंदू धर्म में पूजा के लिए शुभ समय का खास महत्व होता है। गुरु पूर्णिमा पूजा का शुभ समय 2 जुलाई को रात 8.21 बजे से शुरू होगा और 3 जुलाई को शाम 5.08 बजे तक रहेगा। उदयातिथि के हिसाब से पूजा का शुभ समय 3 जुलाई रहेगा।

गुरु पूर्णिमा 2023 पूजा विधि

गुरु पूर्णिमा के दिन व्यक्ति को स्नान करके गुरु के पास जाना चाहिए। उनकी विधि-विधान से पूजा करनी चाहिए। यदि किसी कारणवश आप उनसे नहीं मिल पाएं तो उनकी तस्वीर की धूप, चंदन और टीका लगाकर पूजा कर सकते हैं। इससे गुरु का आशीर्वाद आपको हमेशा मिलता रहेगा।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button