ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

घर में घुसकर महिला के साथ बेरहमी से मारपीट बच्चों की हत्या करने की धमकी देकर दुष्कर्म

ग्वालियर। ग्वालियर के हजीरा इलाके में एक महिला के साथ मारपीट और दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला के साथ घर के पास में ही रहने वाले युवक ने दुष्कर्म किया। वह महिला के घर में जबरन घुस आया, इसके बाद महिला के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी।

महिला के विरोध करने पर उसे बेरहमी से पीटा, फिर बच्चों की हत्या करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। यह घटना 5 जून की है, लेकिन एफआइआर शुक्रवार को दर्ज हुई क्योंकि महिला का पति बेंगलुरु में नौकरी करता है। वह बेंगलुरु से ग्वालियर आया, इसके बाद एफआइआर दर्ज कराई। पुलिस ने कुछ ही देर बाद आरोपित को भी गिरफ्तार कर लिया।

सीएसपी महाराजपुरा रवि भदौरिया ने बताया कि महिला का पति बेंगलुरु में नौकरी करता है। यहां वह अपने दो बच्चों के साथ रहती है। 5 जून को महिला घर में बच्चों के साथ थी। तभी पड़ोस में रहने वाला दिवाकर कुशवाह जबरन घर में घुस आया।

उसने महिला के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी, फिर महिला के साथ उसने मारपीट की और दुष्कर्म किया। महिला को उसके बच्चों की हत्या करने की धमकी दी।

महिला कुछ देर चुप रही, जब आरोपित चला गया तब उसने अपने पति को फोन पर पूरी घटना बताई। महिला का पति शुक्रवार को ग्वालियर आया। इसके बाद महिला की शिकायत पर एफआइआर दर्ज की गई। पुलिस ने कुछ देर बाद आरोपित को गिरफ्तार भी कर लिया।

Related Articles

Back to top button