ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

इंदौर में हुई तेज बारिश शादी समारोह में पानी से बचाव करते नजर आए लोग

इंदौर। शुक्रवार को शहर में बादल छाए रहे और शाम के समय शहर के कई हिस्सो में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश हुई। शुक्रवार को शहर में उत्तर पश्चिमी हवाएं 9 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चली। बारिश से शादी समारोह में भी विघ्‍न पड़ा। इसका वीडियो भी वायरल हुआ है। एक समारोह में तो तेज बारिश आने के बाद लोग कुर्सियों से अपना सिर ढंक कर बारिश से बचाव करते नजर आए।

शुक्रवार को शहर में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 31.4 डिग्री दर्ज किया। वही न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 25.4 डिग्री दर्ज किया गया।

एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र पर रात 8.30 बजे तक 5.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक शनिवार को शहर में बादल छाने के साथ मध्यम स्तर की वर्षा होने की संभावना है।

इसे बाद रविवार से शहर में वर्षा का दौर निरंतर जारी रहेगा। भोपाल स्थित मौसम केंद्र के मौसम विज्ञानियाें के मुताबिक अरब सागर व गुजरात पर 3.1 किलोमीटर ऊंचाई पर ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है।

इसके अलावा पंजाब से पश्चिमी बंगाल तक द्रोणिका जा रही है। बंगाल की खाडी में 7.8 किलोमीटर पर एक अन्य ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है।

आगामी दिनों में यह मप्र में कम दबाव का क्षेत्र तब्दील होकर उड़ीसा, छत्तीसगढ़ होते हुए पहुंचेगा। इसके असर से रविवार को उत्तर व उत्तरी पूर्वी मप्र में मानसून का आगमन होगा। वही 26 से 27 जून के बाद इंदौर मे मानसून के आगमन की संभावना है।

Related Articles

Back to top button