ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

कैफे की आड़ में चल रहा था अनैतिक देह व्यापार आपत्तिजनक स्थिति में मिले युवक-युवती

बुरहानपुर । शहर के लालबाग स्टेशन मार्ग स्थित डेंटल कालेज के सामने संचालित एक कैफे की आड़ में अनैतिक देह व्यापार चल रहा था।

गुरुवार देर रात मुखबिर की सूचना पर लालबाग थाना पुलिस ने हाई फाई चौपाटी कैफे पर छापा मारा तो वहां एक युवक और युवती आपत्तिजनक स्थिति में मिले।

पुलिस ने तलाशी ली तो कैफे संचालक मिहिर उपरे के पास से भी आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ कर और जानकारी जुटाई जा रही है।

बताया जाता है कि यह कैफे अपनी खास सुविधाओं और सेवाओं के कारण युवा वर्ग के बीच खासा चर्चित था। पुलिस अधीक्षक राहुल लोढ़ा ने बताया कि कैफे संचालक मिहिर उपरे निवासी गुरसिख नगर लालबाग, अतुल गोराड़े निवासी राजघाट कालोनी, किरण काले निवासी राजघाट कालोनी के खिलाफ अनैत‍िक देह व्यापार अधिनियम की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

ज्ञात हो कि शहर में ऐसे और भी कैफे और सुट्टा बार हैं जहां इस तरह की गतिविधियां संचालित होने की खबर है। इंटरनेट मीडिया पर ऐसे लोगों के मोबाइल नंबर भी उपलब्ध हैं। पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि पुख्ता सूचना मिलने पर अन्य स्थानों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button