ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

शादी करने से मना किया तो प्रेमी ने सरेराह युवती को पिलाया जहर

इंदौर। इंदौर में 20 वर्षीय युवती ने प्रेमी पर जहर पिलाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वह शादी की जिद पर अड़ा था। युवती ने शादी से इनकार कर दिया था।

तुकोगंज थाना पुलिस के मुताबिक, गौरीनगर निवासी युवती साड़ी शोरूम पर नौकरी करती है। आरोपित चेतन सिजोरिया खातीपुरा भी उसके साथ काम करता था। दोनों के बीच दोस्ती हो गई थी। युवती का आरोप है कि चेतन उससे शादी करना चाहता था। युवती द्वारा मना करने पर चेतन ने गुरुवार दोपहर स्वामी विवेकानंद स्कूल के समीप रोका और मुंह में जहर से भरी शीशी डाल दी। युवती के स्वजन बेहोशी की अवस्था में उसे निजी अस्पताल ले गए। गुरुवार रात पुलिस ने चेतन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

ईशा जैन आत्महत्या मामले में कोचिंग टीचर पर केस

इंदौर। विंध्याचल नगर निवासी ईशा जैन की मौत के मामले में पुलिस ने कोचिंग टीचर संदीप तोमर उर्फ टिम्मू के खिलाफ केस दर्ज किया। 26 वर्षीय ईशा ने 6 मई को स्कीम-78 स्थित होटल में जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। लसूड़िया पुलिस के मुताबिक, पुलिस को लाइन एप में दोनों की चैटिंग और काल डिटेल मिली थी। आरोपित टिम्मू पहले शादी नहीं करने दे रहा था। शादी के बाद भी वह ईशा को ब्लैकमेल करता था।

Related Articles

Back to top button