ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

लंका तेरे बाप की वाला डायलाॅग हटाया जानिए आदिपुरुष के मेकर्स ने और क्या-क्या बदला

ओम राउत के निर्देशन में बनी फिल्म आदिपुरुष रिलीज के समय से ही विवादों में रही है। इस फिल्म के डायलाॅग्स को लेकर दर्शक भड़क उठे थे। लोगों ने फिल्म के डायलाॅग्स को बदलने के मांग की थी। कुछ समय पहले ही इस फिल्म के डायलाॅग लिखने वाले राइटर मनोज मुंतशिर ने विवादित डाॅयलाॅग्स को बदले जाने की घोषणा की थी। वहीं अब खबरें आ रही हैं कि आदिपुरुष के विवादित डायलाॅग बदल दिए गए हैं। हनुमान जी, रावण समेत मेकर्स ने उन सभी डायलाॅग्स बदल दिया है, जिनसे दर्शकों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ हो रहा था।

बदले गए विवादित डायलाॅग

मूवी में रावण का किरदार निभाने वाले सैफ अली खान पुष्पक विमान की जगह चमगादड़ पर बैठकर आते हैं। वहीं हनुमान जी का ‘तेल तेरे बाप का’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल करना भी फिल्म में बदला जा रहा है। इन दृश्यों और इस तरह के डायलाॅग को फिल्म से हटा दिया गया है। देशभर में आदिपुरुष के डायलाॅग्स और दृश्यों को लेकर लगातार विरोध हो रहा था। वहीं अब फिल्म का एक छोटा सा क्लिप सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जिसमें फिल्म का डायलाॅग ‘कपड़ा तेरे बाप का, तेल तेरे बाप का…तो जलेगी भी तेरे बाप की’ वाली लाइन बदल दी गई है।

बदले गए ये डायलाॅग्स

‘तू अंदर कैसे घुसा, तू जानता भी है कौन हूं मैं’ को बदलकर ‘तुम अंदर कैसे घुसे, तुम जानते भी हो कौन हूं मैं’ कर दिया गया है।

‘तेल तेरे बाप का, कपड़ा तेरे बाप का, आग तेरे बाप की तो जलेगी भी तेरे बाप की’ को बदलकर ‘तेल तेरी लंका का, कपड़ा तेरी लंका का, आग तेरी लंका की तो जलेगी भी तेरी लंका कर दिया गया है।’

‘जो हमारी बहनों को हाथ लगाएगा, उनकी लंका लगा देंगे’ को बदलकर ‘जो हमारी बहनों को हाथ लगाएंगे, हम उनकी लंका में आग लगा देंगे’ कर दिया गया है।

‘मेरे एक सपोले ने तुम्हारे इस शेषनाग को लंबा कर दिया’ को बदलकर ‘मेरे एक सपोले ने तुम्हारे इस शेषनाग को समाप्त कर दिया’ कर दिया गया है।

वायरल हुआ वीडियो

शेयर किए गए वीडियो के अनुसार मेघनाथ जब हनुमान जी की पूंछ में आग लगाते हैं, तो हनुमान जी कहते हैं, ‘कपड़ा तेरी लंका का, तेल तेरी लंका का, आग भी तेरी लंका की, जलेगी भी तेरी लंका।’ काफी कंट्रोवर्सी के बाद कुछ दिन पहले ही मनोज मुंतशिर ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी थी कि आदिपुरुष के विवादित डायलॉग बदल दिए जाएंगे। अब सोशल मीडिया पर इस नए संवाद का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। फिल्म का भारी विरोध होने के साथ ही रामानंद सागर की रामायण में भगवान का किरदार निभाने वाले कलाकारों ने भी आदिपुरुष फिल्म पर नाराजगी जताई थी।

Related Articles

Back to top button