ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

दानपेटियों से निकले एक करोड़ 83 लाख 78 हजार रुपये

इंदौर। देश-विदेश में ख्यात इंदौर के खजराना गणेश मंदिर के दानपात्रों की गिनती समाप्त हो गई है। इस बार 15 दिन चली गिनती में 40 दानपेटियों से कुल एक करोड़ 83 लाख 78 हजार रुपये निकले, जो इससे पहले हुई दानपात्रों की गिनती में सबसे अधिक राशि है। अंतिम दिन दो लाख 78 हजार रुपये की राशि बैंक में जमा कराई गई।

गिनती के बाद दानपात्रों को उनके निर्धारित स्थानों पर फिर से रख दिया गया है। इस बार दानपात्रों की गिनती पांच माह बाद की गई थी। मंदिर के मैनेजर घनश्याम शुक्ला ने बताया कि इस बार आठ देशों की विदेशी मुद्राओं के अतिरिक्त सोने के सिक्के और चांदी के आभूषण भी भक्तों ने अर्पित किए है।

दानपेटी से कई देशों की मुद्राएं निकली

प्रवासी भारतीय सम्मेलन के दौरान 800 विदेशी मेहमान भगवान के दर्शन के लिए आए थे। इसके चलते दानपेटियों से आस्ट्रेलिया, अमेरिका, यूके, इंडोनेशिया, नेपाल, सिंगापुर, ओमान, अमीरात की मुद्राएं भी निकली हैं।

Related Articles

Back to top button