ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

एसपी पर कामवाली ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप।

कौशाम्बी। कौशाम्बी के एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव पर अपने ही घर में काम करने वाली एक महिला ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। महिला ने कहा कि शराब के नशे में एसपी ने गलत काम के लिए दबाव बनाया। एसपी का दावा है कि चोरी करते पकड़े जाने के कारण महिला बेबुनियाद आरोप लगा रही है। वहीं, एडीजी जोन भानु भाष्कर ने बताया कि डीजीपी के निर्देश पर मामले की जांच के लिए आईजी रेंज चंद्रप्रकाश की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति बनाई गई है। इसमें एसपी चित्रकूट वृंदा शुक्ला और सीडीओ प्रतापगढ़ ईशा प्रिया को भी शामिल किया गया है। यह समिति चार दिन में जांच रिपोर्ट सौंपेगी। दरअसल, एसपी आवास में काम करने वाली यह महिला करारी थाना इलाके की रहने वाली है। पीड़ित महिला के मुताबिक उसका पति लीवर की गंभीर बीमारी से पीड़ित है। तीन महीने पहले उसके परिचित व्यक्ति ने कौशांबी एसपी ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव के आवास पर काम दिलाया था। वह एसपी आवास पर शाम चार बजे से लेकर सुबह आठ बजे तक एसपी की मां की देखभाल करती थी और खाना भी बनाती थी। रात में एसपी की मां के रूम में ही सो जाती थी। महिला का आरोप है कि 14 जून की रात करीब 11 बजे एसपी ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव आवास पर आए और उन्होंने शराब पीने के बाद मछली खाई। फिर उन्होंने मुझे कहा कि आज मैं मीटिंग में काफी देर तक बैठा रहा और जिस कारण मेरे कमर में दर्द है। आप लाल तेल से मालिश कर दो। महिला ने एसपी की मालिश की। महिला के मुताबिक, इस दौरान एसपी ने उससे कहा कि मैं तुम्हें बहुत पसंद करता हूँ। तुम मुझे अपना जिश्म छूने के लिए इजाजत दो। जब महिला ने विरोध किया तो एसपी ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव ने बलपूर्वक महिला को बेड पर पटक दिया। जब महिला विरोध कर बेड से उठती तो एसपी उसे बार-बार बेड पर पटककर जोर जबरदस्ती करने लगे। जिस कारण महिला के कपड़े भी फट गए। महिला के शोर के साथ विरोध करने पर एसपी ने उसे धमकाते हुए छोड़ा की अगर वह यह बात किसी से बताई तो वह उसे जान से मरवा देंगे। इसके बाद महिला अपने घर पहुंची और इस मामले में का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करते हुए न्याय की गुहार लगाई है। एसपी कौशाम्बी का कहना है कि छोटेलाल यादव नाम के फॉलोअर ने मेरी 86 वर्षीय बीमार मां की देखभाल के लिए महिला को भांजी बताकर रखवाया था। पिछले कुछ समय से लगातार आवास से सामान चोरी हो रहे थे। करीब 10 दिन पहले पत्नी के कपड़े और सोने की पायल चोरी हो गई। इसके बाद ही महिला व फॉलोअर को हटा दिया गया था। इसी को लेकर वह बेबुनियाद आरोप लगा रही है। महिला ने बदला अपना बयान एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव पर आरोप लगाने वाली महिला ने प्रेस वार्ता कर अपना बयान पलटा औऱ पुलिस के सामने माफी मांगी है। महिला ने अपने बयान में बताया घर में काम करते वक्त एक प्लेट टूट गई थी। जिस कारण उसकी पत्नी ने डांट फटकार कर काम से निकाल दिया था। जिससे नाराज होकर उन्होंने एसपी कौशाम्बी बृजेश श्रीवास्तव पर छेड़खानी का झूठा आरोप लगाया है। इस मामले में महिला मीडिया कर्मियों के सामने आई और सभी आरोपों को असत्य एवं निराधार बताया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button