ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

बहोरीबंद के बासन में घर में घुसा भालू रेस्क्यू में जुटी वन विभाग की टीम

कटनी। बहोरीबंद वन क्षेत्र के बासन गांव में सुबह जंगल से भटक कर भालू एक घर में घुस गया। भालू के घर में घुसते ही गांव में हड़कंप मच गया और लोगों ने कमरे का दरवाजा बंद करके वन विभाग को सूचना दी। मौके पर वन विभाग की टीम पहुंची और कमरे का निरीक्षण करने के साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गई। मौके पर जबलपुर से टीम बुलाई गई है जो भालू को बाहर निकालने का प्रयास कर रही है।

गांव के अंदर भालू के घुसते ही हड़कंप

बहोरीबंद वन परिक्षेत्र बासन गांव में सुबह जंगल से भटक कर एक भालू एक घर की छत में चढ़ गया। गांव वालों की आवाज सुनकर वह नीचे कूदा और नारायण पटेल के घर में भूसे के कमरे घुस गया। गांव के अंदर भालू के घुसते ही हड़कंप मच गया। लोगों ने किसी तरह से नारायण पटेल के जिस कमरे में भालू घुस गया था, उसका दरवाजा बंद किया गया। साथ ही वन विभाग को सूचना दी गई। मौके पर रेंजर टीम सहित पहुंच गए और वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गई। वन विभाग की टीम ने भालू को निकालने का प्रयास किया लेकिन सफलता नही मिली। जिसके बाद जबलपुर से टीम बुलाई गई है। जबलपुर से आई रेस्क्यू टीम भालू को बेहोश करने का प्रयास कर रही है।

Related Articles

Back to top button