ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

ढाका की महिला को इंदौर में स्पाइनल सर्जरी के बाद मिला नया जीवन

इंदौर। देश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर अब मेडिकल हब के रूप में उभर रहा है, देश के बाहर के मरीज भी अब इंदौर में इलाज कराने के लिए आ रहे हैं। हाल ही में यहां बांग्लादेश के ढाका से आईं आलिया बेगम को स्पाइनल सर्जरी के बाद नया जीवन मिला है। वे 19 साल से शरीर के निचले अंगों के दर्द से पीड़‍ित थीं। कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल के डाक्टरों ने सफलतापूर्वक आलिया की जटिल स्पाइनल सर्जरी की है।

बिस्तर में करवट बदलने में भी होता था दर्द

आलिया को उन्हें मधुमेह और न्यूरोपैथी की तकलीफ भी लंबे समय से हो रही थी। कई एमआरआई परीक्षणों के बाद रीढ़ की हड्डी के एक विकार हाई-ग्रेड स्पोंडिलोलिस्थीसिस का इलाज किया गया था। स्पोंडिलोलिस्थीसिस में एक वर्टिब्रल हड्डी दूसरे पर खिसक जाती है, जिससे नर्व कम्प्रेशन होता है। इससे मरीज को गंभीर दर्द, चलने, बैठकर उठकर खड़े होने में कठिनाई होती है। मरीज की रोजाना जिंदगी पर इसका काफी असर पड़ता है। आलिया के केस में उन्हें बिस्तर में करवट बदलने में भी दर्द होता था।

उपचार में देरी से हो सकती है बड़ी मुश्किल

कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल के डा. प्रणव घोडगांवकर ने कहा, देश में, डिजनरेटिव बीमारी स्पोंडिलोलिस्थीसिस के लिए एक महत्वपूर्ण कारण है। इलाज में देरी करने से लक्षण बिगड़ सकते हैं, अपने काम स्वयं कर पाने की मरीज की क्षमता कम होने लगती है, जिससे भावनात्मक तनाव भी पैदा हो सकता है।

स्पाइनल सर्जरी से हिचकिचा रही थी आलिया

बांग्लादेश के ढाका की आलिया ने दुनिया भर के हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स से मदद मांगी थी। अपने दामाद के साथ, उन्होंने जर्मनी, ब्रिटेन और अन्य देशों के कई प्रसिद्ध मेडिकल सेंटर्स का दौरा किया। इसके बाद भी आलिया डर की वजह से वह स्पाइनल सर्जरी कराने से हिचकिचा रहीं थीं। इंदौर से डाक्टरों ने उनकी काउंसलिंग की और वे सर्जरी के लिए तैयार हुईं।

Related Articles

Back to top button