ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

खंडवा में जलसंकट से त्रस्त लोगों ने नगर निगम की चौखट पर फोड़े मटके

खंडवा। खंडवा शहर में पेयजल की भरपूर व्यवस्था होने के बाद भी वितरण की गड़बड़ी के कारण लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। पेयजल संकट से त्रस्त दो वार्डों के लोगों ने सोमवार को नगर निगम में हंगामा कर दिया। यहां आक्रोशित महिलाओं ने नगर निगम की चौखट पर मटके फोड़ते हुए आक्रोश जताया। नगर निगम आयुक्त नीलेश दुबे ने लोगों को आश्वासन दिया है कि पेयजल वितरण में जहां भी गड़बड़ी हो रही है, उसे दुरुस्त किया जाएगा।

खंडवा शहर के भवानी माता वार्ड और पदम कुंड वार्ड के रहवासी सोमवार को नगर निगम कार्यालय पहुंचे। यहां उनके साथ नेता प्रतिपक्ष दीपक मुल्लू राठौर सहित कांग्रेस के अन्य पार्षद मौजूद रहे। नगर निगम कार्यालय के बाहर जल संकट से त्रस्त लोगों ने नगर निगम मुर्दाबाद के नारे लगाए। जब निगमायुक्त दुबे केबिन से बाहर आए तो महिलाओं ने वार्डों में पानी की समस्या बताई।

नलों से पानी देने की मांग

वार्ड वासियों ने कहा कि हमें टैंकरों से पानी नहीं चाहिए। हमारे क्षेत्र में नलों से पानी दिया जाए। कुछ क्षेत्रों में नलों में प्रेशर से पानी नहीं आ रहा है। बार-बार शिकायत करने के बाद भी किसी तरह की सुनवाई नहीं हो रही है। निगमायुक्त को पदमकुंड वार्ड के रहवासियों ने कहा कि हम दो महीने पहले भी आपको समस्या बताने के लिए आए थे। आपने आश्वासन दिया था लेकिन अब तक पेयजल की समस्या का निराकरण नहीं हो पाया है।

महिलाओं ने फोड़ दिए मटके

लोगों की समस्या सुनने के बाद निगमायुक्त केबिन में चले गए। इसके कुछ ही देर बाद महिलाओं ने आक्रोश जताते हुए निगम कार्यालय की चौखट पर मटके फोड़ दिए और गुस्सा जताते हुए निगमायुक्त के केबिन में पहुंच गईं। यहां भी महिलाओं ने पेयजल समस्या के साथ ही वार्डों में सफाई नहीं होने की शिकायत की।

6 महीने बीत गए

निगमायुक्त ने आश्वासन दिया है कि एक दिन के भीतर संबंधित वार्डों में पेयजल समस्या का निराकरण कर दिया जाएगा। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष दीपक राठौर ने कहा कि नगर निगम के परिषद को गठित हुए छह महीने से अधिक बीत गए हैं।

अब तक शहर में किसी तरह का विकास नहीं हुआ है। वार्डों में निर्माण कार्य अधूरे पड़े हैं। करोड़ों की नर्मदा जल योजना सहित अन्य संसाधन जुटाने के बाद भी शहर वासियों को पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। लगभग 15 वार्डों में जल संकट की स्थिति बनी हुई है।

Related Articles

Back to top button