ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

विश्व गर्भनिरोधक दिवस (26 सितम्बर) पर विशेष

मनपसंद साधन चुनें, परिवार नियोजन में भागीदार बनें, गर्भनिरोधक साधन अपनाने से खुशहाल होता है परिवार

आगरा, 25 सितंबर 2022। परिवार नियोजन के साधन अपनाने से परिवार खुशहाल होता है। इसे अपनाने के लिए परिवार नियोजन के प्रमुख साधन उपलब्ध हैं, जो पूरी तरह सुरक्षित हैं। इन्हें अपनाकर लोग स्वस्थ व खुशहाल जीवन व्यतीत कर रहे हैं।
*मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव* ने बताया कि शादी के दो साल बाद पहले बच्चे को जन्म देना चाहिए। पहले और दूसरे बच्चे में तीन साल का अंतर होना चाहिए। जिससे कि मां और बच्चे दोनों की सेहत पर कोई दुष्प्रभाव न पड़े। इसके लिए परिवार नियोजन के अस्थाई साधन काफी कारगर साबित हो रहे हैं। इन साधनों में से दम्पति कोई भी मनपसंद साधन अपना सकते हैं ।
*सीएमओ* ने बताया कि नव दम्पति जब तक बच्चा न चाहें तब तक अस्थायी साधनों का प्रयोग कर सकते हैं।  पहला बच्चा होने के बाद तीन साल तक अस्थायी साधनों का विकल्प चुना जा सकता है । गर्भसमापन या गर्भपात के बाद भी एहतियात के तौर पर छह माह तक परिवार नियोजन का साधन अपनाया जा सकता है ।
*परिवार नियोजन के नोडल अधिकारी डॉ. पीके शर्मा* ने बताया कि सभी साधन सुरक्षित हैं और चिकित्सक, स्टॉफ नर्स और परिवार नियोजन काउंसलर की मदद से उचित परामर्श से सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर दिया जाता है । परिवार नियोजन के  स्थायी साधन यानि नसबंदी को  पुरुष और महिलाएं दोनों अपना सकते हैं ।
परिवार नियोजन के अस्थायी साधन
आईयूसीडी
पीपीआईयूसीडी
अंतरा इंजेक्शन
छाया गोली
कंडोम
माला एन
ईसी पिल
परिवार नियोजन के स्थाई साधन
पुरुष नसबंदी
महिला नसबंदी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button