ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

जैन संत ने कहा हरियाणा में कई मुस्लिम समुदाय में गो हत्या पर एक लाख जुर्माना

इंदौर। मैत्री की नींव पर ही धार्मिकता की मंजिल खड़ी की जा सकती है। मैत्री ही धर्म का असली प्राण और साधना का राजमार्ग है। प्राणी मात्र के साथ निष्काम और निस्वार्थ भाव से की गई मैत्री ही सच्ची मैत्री है। उसी में धर्म और मोक्ष का निवास है।

यह बात कमलमुनि कमलेश महाराज ने कही। वे जैन साधना भवन स्कीम नंबर 71 में धर्म सभा मे संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जाति, धर्म, पद और प्रतिष्ठा को सामने रखकर की गई मैत्री पाप का संचय करती है ।इससे आत्मा का पतन होता है।

मैत्री के अभाव में की गई आराधन साधना सब व्यर्थ है। मैत्री को ठुकराना परमात्मा का अपमान करने के समान है। जैन संत ने कहा कि कष्ट देने वाले, अपमान और तिरस्कार करने वाले व्यक्ति के प्रति भी मैत्री भाव अपने दिल में छलकता हो तो इससे बड़ा और कोई धर्म नहीं हो सकता है।

तुर्की और हरियाणा निवासी राष्ट्रीय मुस्लिम अहिंसा मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अख्तर भाई रावल गोहत्या विरोधी मिशन में काम करते है । हरियाणा में कई मुस्लिम समुदाय में गोहत्या पर एक लाख रुपये का जुर्माना किया जाता हैं। इस मौके पर बाबूलाल पितलिया, अनिल बरड़िया, अशोक सखलेचा, अनिल बोथरा, पदम तांतेड़, कनक बांठिया, जयेन्द्र जैन आदि बड़ी संख्या में गणमान्य समाजजन उपस्थित थे। संचालन अनिल बरडिया ने किया।

Related Articles

Back to top button