ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
खेल

क्रिकेट फैंस के लिए खुशखबरी श्रेयस और बुमराह इस टूर्नामेंट से कर सकते हैं वापसी

 एशिया कप 2023 का आयोजन हाइब्रिड मॉडल के तहत किया जाएगा। टूर्नामेंट के चार मैच पाकिस्तान और नौ मुकाबले श्रीलंका में खेले जाएंगे। एशिया कप की तारीख सामने आते ही भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए गुड न्यूज है। टीम इंडिया के दो स्टार खिलाड़ी जल्द ही टीम में वापसी करेंगे। दरअसल, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और बल्लेबाज श्रेयस अय्यर चोट के कारण टीम से बाहर हैं। कहा जा रहा कि ये दोनों खिलाड़ी एशिया कप से वापसी कर सकते हैं। ईएसपीएन क्रिकइन्फों के मुताबिक, बुमराह और अय्यर टीम में वापसी के लिए मेहनत कर रहे हैं।

जसप्रीत बुमराह लंबे समय से क्रिकेट से दूर

जसप्रीत बुमराह कमर में चोट के कारण टीम से बाहर हैं। इस कारण से टी20 विश्व कप और आईपीएल 2023 भी खेल नहीं पाए थे। पीठ में चोट के कारण बुमराह आठ-नौ महीने से खेल से दूर हैं। उनकी अप्रैल में पीठ की सर्जरी हुई थी।

पीठ की समस्या से परेशान श्रेयस

श्रेयस अय्यर पीठ के निचले हिस्से में बल्जिंग डिस्क से पीड़ित थे। मई में लंदन नें उनकी सर्जरी हुई थी। अय्यर को आराम करने की सलाह दी गई है। वह रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं।

जसप्रीत और अय्यर एनसीए में हैं

ईएसपीएन क्रिकइन्फो के अनुसार, जसप्रीत बुमराह और श्रेयस रिकवरी के लिए एनसीए में है। एनसीए का मेडिकल स्टाफ दोनों खिलाड़ियों के एशिया कप के लिए उपलब्ध होने के लेकर आशावादी है। जसप्रीत फिजियोथेरेपी से गुजर रहे हैं। उन्होंने गेंदबाजी भी शुरू कर दी है। वहीं, श्रेयस की फिजियोथेरेपी चल रही है।

Related Articles

Back to top button