ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

आधी रात को पोल्ट्री फार्म में जमी थी जुए की फड़ एक महिला सहित 16 गिरफ्तार

भोपाल। देहात पुलिस ने गुनगा थाना इलाके में आधी रात को एक पोल्ट्री फार्म पर छापेमारी कर 16 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। उनमें एक महिला भी शामिल है। धरपकड़ के दौरान तीन लोग मौके से फरार हो गए। पुलिस ने एक लाख रुपये नकद, ताश पत्ते, तीन कार और छह बाइक जब्त की हैं।

एसडीओपी मंजू चौहान ने बताया कि शनिवार-रविवार की दरमियानी रात करीब दो बजे गुनगा में पचौरी क्रेशर के पास एक पोल्ट्री फार्म में बड़े पैमाने पर जुआ खेले जाने की खबर मिली थी। सूचना की तस्दीक करने के बाद रात ढाई बजे पोल्ट्री फार्म की घेराबंदी कर दी गई। इस दौरान तीन लोग वहां से भाग निकले। एक महिला सहित 16 आरोपितों को हिरासत में ले लिया गया। तलाशी के दौरान उनके पास से एक लाख रुपये नकद, ताश की पांच गड्डियां, 16 मोबाइल फोन, तीन कार, छह बाइक बरामद की गईं। पकड़े गए सभी आरोपित भोपाल के रहने वाले हैं। इनमें 34 वर्ष की महिला मालवीय नगर में रहती है। पूछताछ करने पर उसने पुलिस को बताया कि वह अपने पति को ढूंढने के लिए वहां पहुंची थी।

आरोपितों में साजिद अली, मो. सुरूर, हबीब खान, इमरान खान, परवेज, नईम, शकील, आसिफ, रईस, नवाज, चैनसिंह, तारासिंह, हरिसिंह, जुबैर कुरैशी, दिनेश नामदेव एवं संगीता पाटिल शामिल हैं। धरपकड़ के दौरान फरार हुए लोगों के नाम ग्राम काछी बरखेड़ा निवासी बल्लू ठाकुर, गब्बर ठाकुर और भोपाल के रहने वाले राशिद खान पता चले हैं। पोल्ट्री फार्म राशिद का बताया जा रहा है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

Related Articles

Back to top button