ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

बिपर्जय का असर बादल छाए हवाओं की रफ्तार बढ़ी गर्मी से मिली राहत

भोपाल। चक्रवाती तूफान बिपर्जय का असर मध्य प्रदेश में दिखने लगा है। राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के पश्चिमी क्षेत्र में तेज रफ्तार से हवाएं चलने लगी हैं। बादल भी छाने लगे हैं। इस वजह से गर्मी और उमस से खासी राहत मिल गई है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक शनिवार से पश्चिमी मप्र में दिन के तापमान में गिरावट होने लगेगी, लेकिन पूर्वी मप्र में कहीं-कहीं लू चल सकती है। दोपहर के बाद भोपाल, उज्जैन, इंदौर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा भी हो सकती है। रविवार को ग्वालियर, चंबल, सागर संभाग में झमाझम वर्षा का सिलसिला शुरू होने की भी संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक चक्रवात बिपर्जय कमजोर पड़ने के बाद गहरा अवदाब के क्षेत्र में परिवर्तित होकर वर्तमान में दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान और उससे लगे गुजरात पर बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि शनिवार शाम तक चक्रवात बिपर्जय के और कमजोर पड़कर अवदाब के क्षेत्र में परिवर्तित होने की संभावना है। चक्रवात का असर अभी से मप्र में भी दिखने लगा है। लगभग 25 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। हवाओं के साथ नमी आने के कारण बादल छाने लगे हैं। बिपर्जय के आगे बढ़ने पर रविवार को ग्वालियर, चंबल, सागर संभाग के जिलों में लगभग 50 किमी. प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। साथ ही तेज बौछारें पड़ने की संभावना है। सोमवार को पूर्वी मप्र के रीवा, जबलपुर, शहडोल संभाग के जिलों में भी तेज रफ्तार से हवाएं चलने के साथ झमाझम वर्षा होने के आसार है। 24 जून तक पूर्वी मप्र के रास्ते दक्षिण-पश्चिम मानसून के मप्र में प्रवेश करने की संभावना भी बन रही है।

Related Articles

Back to top button