ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

लोगों को नहीं पसंद आए आदि पुरुष के ये डायलॉग्स जमकर ट्रोल हो रही फिल्म

हाल ही में रिलीज हुई प्रभास और कृति सेनन की फिल्म आदिपुरुष सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रही है। फिल्म को लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स मिलने के साथ-साथ काफी ट्रोल भी किया जा रहा है। दर्शकों का कहना है कि ये फिल्म मॉर्डन जमाने की रामायण है। वहीं फिल्म देख चुके दर्शक इसके डायलॉग पर सवाल उठा रहे हैं। यूजर्स को प्रभास की एक्टिंग काफी पसंद आई, लेकिन फिल्म के वीएफएक्स और कुछ डायलाॅग्स लोगों को निराश कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस फिल्म के डाॅयलाॅग्स को शेयर कर फिल्म को काफी ट्रोल किया जा रहा है। यूजर्स कह रहे हैं कि मॉडर्न रामायण के चक्कर में फैक्ट्स के साथ भी मेकर्स ने फैक्ट्स के साथ भी काफी छेड़छाड़ की है।

‘कपड़ा तेरे बाप का, तेल तेरे बाप का जलेगी भी तेरे बाप की’

फिल्म के एक सीन में इंद्रजीत, बजरंग की पूंछ में आग जलाने के बाद कहते हैं – ‘जली ना अब और जलेगी..बिचारा जिसकी जलती है वही जानता है।’ इसके जवाब में बजरंग कहते हैं ‘कपड़ा तेरे बाप का…तेल तेरे बाप का..आग तेरे बाप की…तो जलेगी भी तेरे बाप की।’ लंका में आग लगाने से पहले ये डायलॉग बजरंग कहते हैं, जिसे सुनकर दर्शक काफी हैरान हैं।

‘ऐ तेरी बुआ का बगीचा है क्या जो हवा खाने चला आया’

फिल्म के एक सीन में ये डायलाॅग तब आता है जब बजरंग, जानकी को अशोक वाटिका में मिलते हैं। उस समय लंकावासी, बजरंग से कहते हैं ‘ऐ तेरी बुआ का बगीचा है क्या, जो यहां हवा खाने चला आया, मरेगा बेटे आज तू अपनी जान से हाथ धोएगा।’

‘आप अपने काल के लिए कालीन बिछा रहे हैं’

फिल्म के एक सीन में जानकी को छोड़ने की बात करते हुए विभीषण, रावण से कहते हैं ‘आप अपने काल के लिए कालीन बिछा रहे हैं।’

‘जो हमारी बहनों को हाथ लगाएंगे, उनकी लंका लगा देंगे’

वहीं फिल्म के एक सीन में जब लंका से लौटकर बजरंग आते हैं तो एक सवाल के जवाब में वे कहते हैं ‘जो हमारी बहनों को हाथ लगाएंगे, उनकी लंका लगा देंगे।’

‘मेरे एक सपोले ने तुम्हारे शेषनाग को लंबा कर दिया’

फिल्म के एक और सीन में शेष, लक्ष्मण पर वार करने के बाद इंद्रजीत से कहते हैं ‘मेरे एक सपोले ने तुम्हारे शेषनाग को लंबा कर दिया, अभी तो पूरा पिटारा भरा पड़ा है।’

‘रघुपति राघव राजा राम बोल, अपनी जान बचा ले’

फिल्म एक सीन में जब रावण को अंगद ललकारते हैं, तो वे कहते हैं कि रघुपति राघव राजा राम बोल, अपनी जान बचा ले, वरना आज खड़ा है, कल लेटा हुआ मिलेगा।

Related Articles

Back to top button