ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

इंदौर में भाजपा पार्षद ने सांप को गले में डालकर खिंचवाई तस्वीर कांग्रेस ने की शिकायत

इंदौर। इंदौर के चिड़ियाघर में भाजपा पार्षद ने नियमों की धज्जियां उड़ाई। उन्होंने सांप को गले में डालकर फोटो खिंचवाया। इसके लिए सांप को पिंजरे से निकलवाया गया था। कांग्रेस ने इसकी शिकायत की है।

बताया जाता है कि भाजपा पार्षद नंदकिशोर पहाड़िया व अन्य नेता इंदौर के कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय गए थे। यहां नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए भाजपा पार्षद ने सांप को गले में डालकर फोटो खिंचवाया। फोटो खिंचवाने के लिए सांप को पिंजरे से निकलवाया गया था। कांग्रेस ने इसकी शिकायत सेंट्रल जू अथारिटी, इंदौर कलेक्टर, पुलिस कमिश्नर और मेनका गांधी को पत्र लिखकर की है। कांग्रेस ने मामले में कार्रवाई की मांग की है।

इंदौर के चिड़ियाघर में बना है सांप घर

उल्लेखनीय है कि इंदौर के चिड़ियाघर में कई किस्म के सांप है। यहां इनके लिए सांप घर भी बनाया गया है। विभिन्न प्रजातियों के सांपों को देखने यहां बड़ी संख्या में दर्शक आते हैं।

Related Articles

Back to top button