ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

मानसून से पूर्व नाला नहीं सरकारी खजाना साफ कर रहे नगर निगम के अधिकारी

भोपाल। नगर निगम के अधिकारियों ने बीते पांच वर्षों में नालों के निर्माण, मरम्मत और सफाई के नाम पर सरकारी खजाने से 500 करोड़ रुपये खर्च कर दिए। फिर भी शहर की 200 से अधिक कालोनियों के रहवासियों को जलभराव से मुक्ति नहीं मिली। जबकि वर्षाकाल में नालों और ड्रेनेज सिस्टम के नाम पर हर वर्ष 90 से 100 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। वर्तमान वित्तीय वर्ष में भी जलभराव वाले स्थानों पर नालों और ड्रेनेज सिस्टम के निर्माण के लिए 90 करोड़ रुपये से अधिक की राशि नगर निगम को मिली है। इसके बावजूद शहर में अधिकतर नाले कच्चे, क्षतिग्रस्त हैं और गंदगी से भरे पड़े हैं।

वर्षाकाल में कालोनियों को जलभराव से बचाने के लिए नगर निगम जोन स्तर पर तैयारियां करता है। इसके लिए प्रत्येक जोन में नाला गैंग होती है, जो वर्षा पूर्व नालों के गहरीकरण और नालों की सफाई करता है। 15 मार्च से 15 जून के बीच अभियान चलाकर नालों की सफाई की जाती है। लेकिन पूरे तीन महीने बीतने के बाद शहर में कहीं भी नाला गैंग सफाई करती नहीं दिखी। नतीजतन, शहर के 600 से अधिक नाले पालीथिन और मिट्टी से चोक हो गए हैं। इधर नरेला और मध्य विधानसभा क्षेत्र में आधा दर्जन स्थानों पर कच्चे नालों की रिटेनिंग वाल बनाई जा रही है, लेकिन इसका काम भी मई के बाद शुरु हुआ है। ऐसे में वर्षा से पहले इनका निर्माण हो पाना संभव नहीं है।

नालों की वजह से पिछले वर्ष रैकिंग रही कमजोर

बता दें कि नालों की सफाई नहीं होने से निचली बस्तियों में जलभराव के साथ ही स्वच्छ सर्वेक्षण की रैकिंग पर भी असर पड़ता है। पिछले वर्ष नगर निगम के अधिकारियों ने स्वच्छता पोर्टल पर जो दस्तावेज अपलोड किए, उसके अनुसार 80 फीसदी नालों की सफाई कराई गई थी। नालों से अतिक्रमण हटाने का दावा भी किया गया था। लेकिन, जब सर्वे की टीम धरातल पर उतरी तो हकीकत दावों से अलग थी। नतीजा, नाला सफाई मामले में भोपाल को 75 फीसदी अंक ही मिले। इसकी वजह से ही भोपाल स्‍वच्‍छता के मामले में छठवें नंबर पर रहा।

Related Articles

Back to top button