ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

अपने ही प्रस्ताव पर अमल नहीं कर रहा नगर निगम बैरागढ़ में नाली बनाए बिना कर दिया डामरीकरण

भोपाल। नगर निगम अपने ही प्रस्ताव पर अमल नहीं कर पा रहा है। निगम की जोन समिति ने हाल ही में प्रस्ताव पारित किया था कि संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) में अब कोई भी सड़क नाली का निर्माण किए बगैर नहीं बनेगी। पानी निकासी का प्रबंध नहीं होने पर डामरीकरण नहीं होगा, लेकिन इस पर अमल नहीं हो पा रहा है।

हाल ही में बैरागढ़ में एक दर्जन से अधिक सड़कों का निर्माण किया गया है। इनमें से बलिदानी प्रेम रामचंदानी मार्ग ही एक मात्र ऐसा मार्ग है, जहां सड़क के दोनों छोर पर नाली का निर्माण किया गया है। यहां निकासी प्रबंध करने के बाद ही सड़क बनाई गई है। मानसून में सड़क पर पानी जमा रहने की संभावना नहीं है। ऐसे में यह सड़क लंबे समय तक खराब नहीं होगी लेकिन बाकी सड़कों के मामले में नगर निगम ने अपने ही प्रस्ताव पर अमल नहीं किया है। आदर्श मार्ग के आसपास, आरा मशीन रोड के बड़े हिस्से में तथा चंचल रोड से सटे कुछ मार्गो पर डामरीकरण किया गया है, पर निकासी प्रबंध नहीं किए गए हैं।

दो साल में उखड़ रही हैं सड़कें

जिन सड़कों के किनारे पानी निकासी का प्रबंध नहीं है, वहां पर हर दो साल में सड़क पूरी तरह उखड़ जाती है। राजावीर मंदिर रोड, झूलेलाल मंदिर रोड एवं भंभानी अस्पताल रोड पर वर्षा का पानी जमा हो जाता है। मानसून समाप्त होते ही सड़क उखड़ने लगती है। मानसून के बाद लोग फिर से इसके निर्माण की मांग करने लगते हैं। यदि पानी निकासी का प्रबंध किया जाए तो कम से पांच साल तक सड़क नहीं उखड़ेगी। पार्षद अशोक मारण का कहना है कि हाल ही में हुई जोन समिति की बैठक में दूसरी बार सड़क के साथ नाली निर्माण करने का प्रस्ताव पास किया गया था, लेकिन अब निगम अधिकारी ही इस पर अमल नहीं करवा रहे हैं

Related Articles

Back to top button