ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

मुरैना: एचडीएफसी बैंक में खाते खुलवाकर लोगों से ठगी करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार।

मुरैना: पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान के निर्देशन में चल रहे अपराधी धरपकड़ अभियान में कोतवाली पुलिस को एक ऐसा गिरोह मिला है जो भोलेभाले लोगों के खाते खुलवाकर उनसे ठगी करते थे कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शहर कोतवाल योगेंद्र सिंह जादौन ने बताया कि सिटी कोतवाली क्षेत्र की मधुवन कॉलोनी गणेशपुरा मुरैना निवासी फरियादी ने पुलिस में रिपोर्ट की कि गुजरात सूरत के तीन लड़के आते हैं जो मुरैना में घर-घर जाकर लोगों से संपर्क कर उन्हें प्रलोभन दे रहे हैं कि आप एचडीएफसी बैंक में नया खाता खुलवाएंगे तो आपको लोन मिलेगा इसके एवज में वह आमजन से उनके आधार कार्ड व अन्य दस्तावेज लेकर बाकायदा बैंक में खाता खुलवा रहे है इन खातो मे जो ईएम एड्रेस ग्राहक को होता है वह भी आरोपीगण स्वयं तैयार कर ग्राहक को देते है और उसमें 30 हजार रूपए स्वयं डिपोजिट कर एटीएम पासबुक, चैकबुक स्वयं रख लेते हैं और खाते से 25 हजार रुपए निकालकर बचे हुए पांच हजार रूपए खाते में छोड़ जाते हैं फरियादी की शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस ने अपराध क्रमांक 591 / 23 धारा 420 ताहि के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया था। फरियादी द्वारा की गई शिकायत के आधार पर सिटी कोतवाली पुलिस ने इस मामले मे जी-1, 301 साई मिलन सुदामा चौक सूरत थाना मोटा वरोसा गुजरात, मकान 15 दशरथ नगर गैलानी नगर थाना बंबागेट सूरत गुजरात को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों से उनके अन्य साथी बैंक खाता खुलवाने की मंशा के संबंध में पूछताछ की जा रही ह आरोपीगण के अधिपत्य से ग्राहको के प्रलोभन देकर खुलवाये गये खाते की पासबुक एटीएम कार्ड जप्त किये गये है जो खाते आरोपीगण से मिले है इनका दुरउपयोग सायवर क्राईम अवैध लेनदेन तथा अभी बन्द हुये दो हजार रुपये के नोट को बदलने के लिये आसानी किया जा सकता है। जप्त मशरुका गिरफ्तार किये आरोपीगणों के कब्जे से ग्राहको के नवीन खाते की 19 पासबुक, 19 चैक बुक एव 7 एटीएम कार्ड फुल किट सहित जप्त किये गये। उल्लेखनीय भूमिका उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी योगेन्द्र सिंह जादौन थाना कोतवाली मुरैना मय स्टाफ उनि गम्भीर सिंह भदौरिया, प्रआर 547 अनिल दोहरे प्रआर 765सुनील यादव, आर196 अवधेश सिंह, आर612 शिवप्रताप सिंह, आर07 रविन्द्र सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button