ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

बकरी चराने गए बच्चों को जंगल में पड़ी दिखी मानव खोपड़ी

खरगोन, भीकनगांव। नगर से लगभग 25 किमी दूर ग्राम गवल के जंगल में एक अज्ञात मानव शरीर की खोपड़ी मिली है। जिसकी जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह ग्राम गवल के कुछ बच्चे बकरी चराने जंगल में गए थे। यहां उन्हें मानव शरीर की खोपड़ी दिखाई दी। बताया जाता है कि बच्‍चों ने इसकी जानकारी गांव के सरपंच को दी।

इसके बाद सरपंच ने सुबह करीब 10 बजे यह सूचना भीकनगांव पुलिस को दी। थाना प्रभारी सौरभ बाथम ने इस संबंध में बताया मानव खोपड़ी पड़ी होने की जानकारी मिलते ही मौके पर वे पुलिस बल के साथ पहुंचे।

इसके बाद खोपड़ी को भीकनगांव शासकीय अस्पताल लाया गया। यहां से उसे खंडवा मेड‍िकल कालेज में जांच के लिए भेजा गयाा है। जांच में पता चलेगा कि खोपड़ी पुरुष की है या महिला की व कितनी पुरानी है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू की है।

Related Articles

Back to top button