ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

छतरपुर में लू सरीखे हालात भोपाल नर्मदापुरम में बूंदाबांदी के आसार

भोपाल। अलग-अलग स्थानों पर तीन मौसम प्रणालियां सक्रिय हैं। हवाओं का रुख पश्चिमी, दक्षिण-पश्चिमी बना हुआ है। इस वजह से आंशिक बादल बने हुए हैं। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक वातावरण में नमी रहने के कारण बुधवार-गुरुवार को भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर, सागर, शहडोल संभाग के जिलों में दोपहर के बाद बादल छा सकते हैं। साथ ही कहीं-कहीं हल्की बौछारें भी पड़ सकती हैं। छतरपुर जिले में अभी लू के हालात बने रहेंगे। उधर पिछले 24 घंटों के दौरान बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे तक सागर में 12, सीधी में 6.4, दमोह में तीन, सतना में 1.8, सिवनी में 1.2, जबलपुर में 0.6 मिलीमीटर वर्षा हुई। खजुराहो, भोपाल, ग्वालियर, दतिया में बूंदाबांदी हुई।

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान के आसपास ट्रफ के रूप में बना हुआ है। पूर्वी क्षेत्र पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। इस चक्रवात से लेकर छत्तीसगढ़ होते हुए ओडिशा तक एक ट्रफ लाइन बनी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि इन तीन मौसम प्रणालियों के साथ ही हवाओं का रुख पश्चिमी एवं दक्षिण-पश्चिमी बना हुआ है। हवाओं के साथ कुछ नमी आने के कारण कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ वर्षा भी हो रही है।

मौसम विज्ञानी शुक्ला के मुताबिक अरब सागर में उठे भीषण चक्रवाती तूफान बिपर्जय के गुरुवार को दोपहर में गुजरात के जखाऊ कोस्ट में टकराने की संभावना है। यह तूफान गुजरात में भारी वर्षा कराने के बाद राजस्थान की तरफ बढ़ेगा। इसके प्रभाव से शुक्रवार से ग्वालियर, चंबल संभाग के जिलों में तेज रफ्तार से हवाएं चलेंगी। साथ ही वर्षा भी होगी। इस वजह से प्रदेश में अधिकतम तापमान में भी कुछ गिरावट आ सकती है।

Related Articles

Back to top button