ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

62 की उम्र में एक साथ तीन बच्चों का बना पिता पहली पत्नी ने कराई थी पति की दूसरी शादी

 सतना। सतना के जिला अस्पताल में गत दिवस एक महिला ने तीन बालकों को जन्म दिया है। बताया गया है कि इन बच्चों के पिता की उम्र 62 वर्ष है। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार बुजुर्ग के युवा बेटे की मौत 11 वर्ष पूर्ण हो चुकी थी जिसके बाद उसने पत्नी के कहने पर दूसरी शादी की थी। गत दिवस मंगलवार को उसकी पत्नी ने तीन बालकों को जन्म दिया है बालक स्वस्थ बताए जा रहे हैं, लेकिन उन्हें डाक्टरों की निगरानी में एसएनसीयू में रखा गया है।

42 वर्षीय दूसरी पत्नी ने दिया है बच्चों को जन्मः

सतना जिले के नागौद क्षेत्र के ग्राम अतरबेदिया खुर्द निवासी 62 वर्षीय गोविंद कुशवाहा की पत्नी हीराबाई कुशवाहा 42 वर्ष ने मंगलवार को सतना के सरदार वल्लभ भाई पटेल जिला अस्पताल में एक साथ तीन बेटों को जन्म दिया। हालांकि बच्चों की स्थिति को देखते हुए उन्हें एसएनसीयू में डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। वर्षों बाद घर में एक साथ तीन बेटों के जन्म से 62 साल के गोविंद की खुशी का ठिकाना नहीं है।

पहली पत्नी भी हुई बच्चों को देख खुशः

गोविंद से भी ज्यादा खुश उसके पहली पत्नी कस्तूरबा बाई है। उसे तो ऐसा लग रहा है मानो भगवान ने उसे वर्षों पहले छिनी उसकी आंखों की रोशनी उसे लौटा दी है। वर्षो पहले धड़कना छोड़ चुके उसके दिल को उसकी धड़कन वापस मिल गई है। हीरा की देखभाल भी वही कर रही है। दरअसल, एक साथ तीन बेटों को जन्म देने वाली हीरा बाई, गोविंद की दूसरी पत्नी है जबकि कस्तूरबा बाई उसकी पहली पत्नी है। कस्तूरबा बाई स्वस्थ्य है और गांव की सरपंच भी रह चुकी है। अपने पति गोविंद का दूसरा विवाह हीरा बाई से खुद कस्तूरबा ने ही कराया था।

वर्षो पहले हो गई थी जवान बेटे की मौतः

62 वर्ष की उम्र में पिता बने गोविंद ने बताया कि उसकी पहली शादी कस्तूरबा बाई से हुई थी। दोनों का एक बेटा भी था, लेकिन किस्मत ने ऐसा खेल खेला कि लगभग 11 वर्ष पहले हुए एक सड़क हादसे में उनके बेटे का 18 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनका एक मात्र सहारा भी छिन गया। जवान बेटे की मौत ने गोविंद और कस्तूरबा को झकझोर कर रख दिया।

Related Articles

Back to top button