ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

जेल में बंद अफसर की पत्नी से दुष्कर्म जमानत के बहाने मिला था वकील

इंदौर। जालसाजी के आरोप में जेल में बंद एक आरोपित की पत्नी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। लसूड़िया पुलिस ने ललित परमार नामक युवक पर केस दर्ज किया है। पीड़िता का आरोप है कि उसने स्वयं को वकील बताया था। जमानत के बहाने करीब आया और दोस्त के रूम पर ले गया।पीड़िता ने उस पर अश्लील फोटो खींचने का आरोप भी लगाया है।

टीआइ संतोष दूधी के मुताबिक 27 वर्षीय महिला का पति घोटाले के मामले में जेल चला गया था। वह उसकी जमानत की कोशिश में लगी हुई थी। तभी आरोपित ललित पुत्र मनोहर परमार निवासी अनुराधा नगर तेजाजी नगर संपर्क में आया। उसने स्वयं को वकील बताया था। महिला से कहा कि तुम्हारा पति बहुत बड़ा घोटालेबाज है। वह कभी बाहर नहीं आ सकता है।

जून 2021 में ललित महिला को दोस्त के रूम पर ले गया। उसने महिला की मजबूरी का फायदा उठाया। उससे कहा कि तुम्हारा पति तो जेल से छुटेगा नहीं। वह शादी कर लेगा। ललित ने ऐसा बोलकर महिला के साथ शारीरिक संबंध बना लिए। उसके फोटो खींच लिए। जेल से बाहर आने के बाद महिला ने पति को पूरा घटनाक्रम बताया।ललित से फोटो मांगे तो उसने ब्लैकमेल करने की कोशिश की।

एफसीआइ अफसर बनकर लोगों को ठगता था आरोपित

रिपोर्ट लिखवाने वाली महिला के पति के पर तीन साल पूर्व लसूड़िया पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया था। आरोपित बेरोजगार युवक युवतियों को भारतीय फूड कार्पोरेशन (एफसीआइ) में नौकरी लगवाने का झांसा देता था।वह स्वयं को अफसर बताता था। उसने करीब 40 लाख रुपये भी ले लिए थे। आरोपित फर्जी नियुक्ति पत्र तक बना कर दे देता था। इस मामले में गिरफ्तारी होने के बाद पीड़िता उसकी जमानत के प्रयास कर रही थी। ललित ने उसकी कमजोरी का फायदा उठाया और घंटों तक साथ रहने लगा। टीआइ के मुताबिक आरोपित की तलाश कर रहे है।

Related Articles

Back to top button