ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

कोर्ट में बरात लेकर इंतजार करता रहा दूल्हा एक लाख रुपये लेकर फरार हो गई दुल्हन

खरगोन। शादी के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी आम बात हो चुकी है।जिले सहित आसपास के जिलों में लुटेरी दुल्हन गैंग सक्रिय है जो आए दिन ठगी की वारदातें करती हैं।अब तक जिले में हुई घटनाओं में शादी के तुरंत बाद दुल्हन के द्वारा रुपये लेकर फरार होने के मामले सामने आए हैं, लेकिन सामेवार को कोतवाली थाने में एक अनोखा मामला सामने आया। जिसमें दूल्हा कोर्ट परिसर में बरात लेकर दुल्हन का इंतजार करता रहा और दुल्हन और उसके रिश्तेदार कुछ सामान खरीदकर लाने के नाम पर दूल्हे से एक लाख रुपये लेकर फरार हो गए। शिकायत लेकर दूल्हा कोतवाली थाने पहुंचा।

कोतवाली पहुंचे धामनोद थाना क्षेत्र के ग्राम ढोल निवासी रामेश्वर वानखेड़े ने पुलिस को बताया कि करीब चार दिन पहले बुधवार को उसका रिश्ता सेगांव जनपद के ग्राम सांगवी में मयाराम नामक व्यक्ति की बेटी से तय हुआ था।

स्वजन ने शादी के एवज में एक लाख 10 हजार रुपए की मांग की थी। रिश्ते के दौरान उन्होंने 10 हजार रुपये दे दिए और सोमवार को न्यायालय परिसर में रोटरी के जरिये शादी होना तय की थी।

इस दौरान उन्हें एक लाख रुपये देने की सहमति दी थी। खरगोन न्यायालय परिसर पहुंचने पर दुल्हन, उसका भाई सुरेश बाइक से आए। उन्होंने करीब दो घंटे हमारे साथ बिताए। न्यायालय में कागजी कार्रवाई पूरी होने से पहले उन्होंने कहा कि रुपये दे दो हम दुल्हन के लिए कुछ खरीदी करना चाहते हैं।

रुपये देकर साथ जाने का कहा तो बोले-हम सामान ले आएंगे

दूल्हे ने बताया रुपये देकर हमने उन लोगों को अपने साथ चलने को कहा तो उन्होंने कहा हम अभी आ जाएंगे, हम कुछ समझ पाते वह बाइक लेकर निकल चुके थे। देर तक जब वह नहीं लौटे तो मोबाइल पर संपर्क किया। किसी ने फोन अटैंड नहीं किया। इस पर हम समझ गए कि हमारे साथ ठगी हुई है। कोतवाली पहुंचे रामेश्वर के पिता कैलाश ने बताया कि उन्होंने बेटे की शादी के लिए अपना घर गिरवी रख ब्याज पर रुपए जुटाए थे।मामला पुलिस ने संज्ञान में लेकर जांच शुरू की है।

सनावद में पकड़ी जा चुकी है लुटेरी दूल्हन गैंग

कुछ माह पूर्व सनावद क्षेत्र में लुटेरी दूल्हन का मामला सामने आया था। यहां एक युवक के साथ गैंग के कुछ लोगों ने धोखाधड़ी की। शादी के बाद बहाना बनाकर दुल्हन रुपये लेकर फरार हो गई थी। पुलिस ने इस मामले को गंंभीरता से लेकर आरोपितों की गिरफ्तारी की और मामला खुलासा किया। जिसमें यह बात सामने आई कि दुल्हन और उसके रिश्तेदार सब नकली थी, नकली आधार कार्ड और अन्य कागजों के जरिए लोगों को ठगी का शिकार बनाते थे।

Related Articles

Back to top button