ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

चक्रवात के असर से इंदौर में 13 और 14 जून को बारिश की संभावना

 इंदौर। अरब सागर में बने चक्रवात के कारण इंदौर में दो दिन 13 और 14 जून को गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इधर, इंदौर में सोमवार को सूरज के तीखे तेवर देखने को मिले। अधिकतम तापमान सामान्य से दो अधिक 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में दक्षिणी व दक्षिण-पश्चिमी हवा 15 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चली। शाम को भी बादल भी छाए।

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, वर्तमान में अरब सागर में बना चक्रवात पोरबंदर से 310 किमी दूर गुजरात व उससे सटे क्षेत्र में सक्रिय है। इसके असर से मंगलवार को शहर में 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से हवा चलेंगी। वहीं दोपहर बाद गरज-चमक के साथ वर्षा की संभावना है। बुधवार को भी दिन में तेज हवा के साथ वर्षा की संभावना है। सोमवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक अधिक 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इसलिए बदल रहा मौसम

भोपाल स्थित मौसम केंद्र के विज्ञानियों के मुताबिक, पूर्वी उत्तर प्रदेश में चक्रवाती हवा बनी हुई है। वहां से होकर द्रोणिका झारखंड, बंगाल होते हुए बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। इसके असर से उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश क्षेत्र में रीवा संभाग में गरज-चमक के साथ वर्षा होने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button