ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

मारपीट मामले में भाजयुमो के प्रदेश मंत्री शुभेंद्र गौड़ और सदस्य सोनी को हटाया

इंदौर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के शहर अध्यक्ष सौगात मिश्रा के साथ मारपीट करने वाले मोर्चा के प्रदेश मंत्री शुभेंद्र गौड़ और विशेष आमंत्रित सदस्य नयन सोनी को पद से हाथ धोना पड़ा। भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पंवार ने दोनों को तत्काल प्रभाव से मोर्चा के सभी दायित्वों से मुक्त कर दिया है।

भंवरकुआं क्षेत्र के ढाबे पर हुई घटना का सीसीटीवी फुटेज इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ था। प्रदेश संगठन ने माना कि इस घटना से पार्टी की छवि धूमिल हुई है। गौड़ और सोनी के व्यवहार को अनुशासनहीनता की श्रेणी में रखते हुए उन्हें हटाया गया। हालांकि, इस घटना के पीछे शहर अध्यक्ष मिश्रा द्वारा गौड़ के पिता को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की बात भी सामने आई है। गौड़ और उनके साथी इसी को लेकर मिश्रा से बात करने पहुंचे थे। बातचीत बहस में बदल गई और मामला मारपीट तक पहुंच गया।

प्रदेश अध्यक्ष के साथ भी हुई झूमाझटकी

दरअसल, 10 जून को शहर के माहेश्वरी कालेज में मोर्चा का बौद्धिक कार्यक्रम रखा गया था। इसमें मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पंवार भी शामिल हुए थे। कार्यक्रम के बाद प्रदेश अध्यक्ष, शहर अध्यक्ष मिश्रा कार्यकर्ताओं के साथ भंवरकुआं क्षेत्र में ज्ञानीजी के ढाबे पर भोजन करने पहुंचे थे। इस दौरान प्रदेश मंत्री गौड़ और सदस्य सोनी साथियों को लेकर वहां पहुंच गए। प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में ही गौड़ के साथियों ने नगर अध्यक्ष मिश्रा के साथ मारपीट की। इससे पहले बहस हुई तो प्रदेश अध्यक्ष ने समझाने की कोशिश की, लेकिन गौड़ के साथ आए कार्यकर्ताओं ने मिश्रा को पीटना शुरू कर दिया। गहमागहमी में प्रदेश अध्यक्ष के साथ भी झूमाझटकी हुई। ढाबे में तोड़फोड़ भी हुई।

Related Articles

Back to top button