ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

कचरा फेंकने की बात पर निगमकर्मियों ने तीन युवकों को बेरहमी से पीटा

इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में कचरा फेंकने की बात पर रविवार रात नगर निगम के कर्मचारियों ने तीन युवकों की बेरहमी से पिटाई कर दी। इतना ही नहीं, जब युवकों को बचाने के लिए पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचा तो उससे भी बदतमीजी की गई। इसका वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि पटेल ब्रिज के पास सड़क पर कचरा फेंकने की बात को लेकर निगमकर्मी और युवकों के बीच विवाद हो गया। निगमकर्मी युवकों से कचरा फेंकने पर जुर्माना मांग रहे थे, लेकिन तीनों युवक जुर्माना देने से मना कर रहे थे। इसी को लेकर बहस शुरू हुई। इसके बाद निगम कर्मचारियों ने युवकों को बीच सड़क पर पटक-पटककर झाड़ू के डंडे से बेरहमी से पीटा। इसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहां मौजूद लोगों ने घायल युवक दीपक जाट, सुनील यादव और मोनू को उपचार के लिए एमवाय अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसी तस्वीरें और वीडियो सामने आते हैं, जनसमें नगर निगम के कर्मचारी विवाद करते हुए नजर आते हैं।

निगमकर्मियों पर केस दर्ज

सेंट्रल कोतवाली पुलिस ने शिकायत के बाद निगमकर्मी संदीप रनवे, सीएसआइ आशीष लोधी, सुनील करोसिया व अजय के खिलाफ मारपीट का प्रकरण दर्ज कर लिया है। उधर, निगमायुक्त हर्षिका सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button